फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Four died due to corona virus in Tri-city, 127 new positive cases found in Chandigarh, Panchkula and Mohali

चंडीगढ़-मोहाली और पंचकूला में नहीं थम रहा कोरोना, चार की मौत, 127 संक्रमित मिले

Fri, 07 Aug 2020 10:11 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़/मोहाली/पंचकूला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़/मोहाली/पंचकूला Published by: ajay kumar Updated Fri, 07 Aug 2020 10:11 PM IST
सार

  • चंडीगढ़ में एक ही दिन में तीन बुजुर्ग हुए शिकार
  • पीजीआई के एमएस का पर्सनल सेक्रेटरी भी संक्रमित

विज्ञापन
Four died due to corona virus in Tri-city, 127 new positive cases found in Chandigarh, Panchkula and Mohali
कोरोना वायरस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ट्राइसिटी में कोरोना से एक ही दिन में चार की मौत हो गई जबकि 127 नए केस सामने आए हैं। मरने वालों में मोहाली की दो साल का बच्चा भी शामिल है जबकि चंडीगढ़ के तीन बुजुर्ग कोरोना का शिकार हुए हैं। चंडीगढ़ में सेक्टर 41 मार्केट के प्रधान के 77 वर्षीय पिता समेत तीन बुजुर्ग कोरोना का शिकार हो गए।

विज्ञापन


प्रधान के पिता को एक अगस्त को कोरोना की पुष्टि के बाद सेक्टर-48 के हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। उन्हें शुगर और हाइपरटेंशन की शिकायत भी थी। इनके अलावा, सेक्टर सात निवासी 82 वर्षीय बुजुर्ग में 24 जुलाई को कोरोना की पुष्टि हुई थी। छाती में दर्द और सांस लेने में तकलीफ के बाद जीएमसीएच में भर्ती कराया था, जहां से 27 जुलाई को सेक्टर- 48 अस्पताल में शिफ्ट किया गया। 
विज्ञापन



यह भी पढ़ें- 25 लाख के पैकेज की नौकरी छोड़कर IAS बने इस नौजवान के फार्मूले आपको कर देंगे हैरान
विज्ञापन
विज्ञापन


शुक्रवार को उन्होंने दम तोड़ दिया। वहीं, सेक्टर-39 के 62 वर्षीय वृद्ध को गंभीर स्थिति में सेक्टर-16 अस्पताल में लाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मौत के बाद हुई जांच में कोरोना की पुष्टि हुई। चंडीगढ़ में शुक्रवार को ही 47 मरीज संक्रमित मिले हैं। इनमें पीजीआई के एमएस के पर्सनल सेक्रेटरी भी शामिल हैं। 

पर्सनल सेक्रेटरी के संपर्क में आने से उनका भाई भी पॉजिटिव हो गया है। पर्सनल सेक्रेटरी की स्थिति गंभीर होने पर पीजीआई के कोरोना डेडिकेटेड हॉस्पिटल के आईसीयू में भर्ती किया गया है। पर्सनल सेक्रेटरी की रिपोर्ट पॉजिटिव आते ही एमएस क्वारंटीन हो गए हैं, जबकि संपर्क में आए लोगों की लिस्ट तैयार की जा रही है।

पॉजिटिव मिले 47 मरीजों में से 36 की जानकारी मीडिया बुलेटिन में दी गई, जबकि 11 अन्य की महज संख्या गिनाई गई है। इन मरीजों के मिलने के बाद जहां पॉजिटिव केसों की संख्या 1374 हो गई है, वहीं मरने वालों का आंकड़ा 23 तक पहुंच गया है। दूसरी ओर 43 मरीजों को डिस्चार्ज भी किया गया है।

शुक्रवार को ये मिले संक्रमित
सेक्टर-52 निवासी 65 साल की वृद्धा, सेक्टर-41 निवासी 24 साल का युवक, सेक्टर-20 निवासी 40 साल की महिला, मलोया का 27 साल का युवक, सेक्टर-21 की 49 साल की महिला, पीजीआई में कार्यरत सेक्टर-15 का 26 साल का युवक, सेक्टर-46 की 48 साल की महिला, सेक्टर-55 का 56 साल का पुरुष, सेक्टर-26 का 35 साल का पुरुष, सेक्टर-41 की 7 साल की बच्ची, बुड़ैल का 42 साल का पुरुष, सेक्टर-24 के एक ही परिवार में 28 और 56 साल के पुरुष, सेक्टर-24 के 46 साल के पुरुष की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। 

वहीं, मलोया के एक ही परिवार के 22 व 37 साल के पुरुष, सेक्टर-40 के 55 साल के पुरुष, सेक्टर-37 की 25 साल की युवती, सेक्टर-35 का 31 साल का पुरुष, सेक्टर-56 की 27 साल की युवती, मनीमाजरा की 19 साल की युवती, जीएमसीएच में कार्यरत 25 साल की युवती व उसके परिवार की ही 13 साल की बच्ची, 24 साल के पुरुष के साथ ही सेक्टर-15 के एक ही परिवार के 17 साल व 14 साल के दो किशोर और 35 साल की महिला कोरोना की चपेट में आई है। 

सेक्टर-40 का 16 साल का किशोर, मलोया का 50 साल का पुरुष, पीजीआई में कार्यरत सेक्टर-16 का 32 साल का पुरुष, सेक्टर-17 में 17 साल की किशोरी, सेक्टर-40 में 55 साल की महिला, धनास में 35 साल का पुरुष, जीएमसीएच 32 में कार्यरत 26 साल की युवती, बापूधाम के 75 साल के वृद्ध की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। 

चंडीगढ़ में अब तक कोरोना से 23 मौतें
सेक्टर 18 की 83 साल की वृद्धा, हल्लोमाजरा निवासी 35 साल का व्यक्ति, बापूधाम निवासी 45 साल का पुरुष, डड्डूमाजरा की 3 दिन की नवजात, सेक्टर-30 की 80 साल की वृद्धा, बापूधाम का 60 साल का वृद्ध, सेक्टर-16 के 80 साल का वृद्ध, सेक्टर-52 में 40 साल का पुरुष, धनास का 50 साल का पुरुष, सेक्टर-46 डी की 52 साल की महिला, सेक्टर-19 में 78 साल का वृद्ध, रामदरबार में 55 साल की वृद्धा, मौलीजागरां निवासी 61 साल की वृद्धा, सेक्टर-38 डी निवासी 67 साल का वृद्ध, कजहेड़ी निवासी 46 साल की महिला, किशनगढ़ मनीमाजरा निवासी 55 साल की महिला, सेक्टर-37 निवासी 75 साल की वृद्धा, सेक्टर-45 निवासी 96 साल का वृद्ध, बापूधाम निवासी 63 वर्षीय पुरुष, बुड़ैल निवासी 50 साल की महिला, सेक्टर-7 के 82 साल के वृद्ध, सेक्टर 39 के 62 साल के वृद्ध और सेक्टर 45 का 77 साल के वृद्ध शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed