फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Four days of heavy rain; 'Orange Alert' for Chandigarh

Chandigarh News: चार दिन झमाझम बारिश, चंडीगढ़ में ऑरेंज अलर्ट

Wed, 02 Sep 2026 02:25 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 02 Sep 2026 02:25 AM IST
विज्ञापन
Four days of heavy rain; 'Orange Alert' for Chandigarh
चंडीगढ़। चंडीगढ़ और आसपास के इलाकों में अगले चार दिनों तक भारी बारिश की संभावना है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने 2 से 5 सितंबर तक पूरे क्षेत्र के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इस दौरान घने बादल छाए रहने के साथ तेज हवाओं और गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने का अनुमान है। लगातार बारिश से ट्राइसिटी के तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट आ सकती है, जिससे उमस भरी गर्मी से लोगों को राहत मिलेगी।
विज्ञापन

3 और 4 सितंबर को मानसून का ज्यादा असर
2 सितंबर को झमाझम बारिश के साथ अधिकतम तापमान 33 डिग्री और न्यूनतम 24 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। 3 और 4 सितंबर को मानसून का सबसे ज्यादा असर देखने को मिलेगा। इस दौरान अधिकतम तापमान 32 डिग्री और न्यूनतम 23 डिग्री तक पहुंच सकता है। 5 सितंबर को भी बारिश जारी रहने की संभावना है। अधिकतम तापमान 32 और न्यूनतम 24 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। 6 सितंबर से मौसम में थोड़ा सुधार होगा और आंशिक बादल छाए रहेंगे। अधिकतम तापमान 33 डिग्री के आसपास रह सकता है।
विज्ञापन

86 फीसदी नमी से दिनभर परेशान रहे लोग
बीते 24 घंटों में चंडीगढ़ का अधिकतम तापमान 35.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ, जो सामान्य से 1.4 डिग्री ज्यादा रहा। न्यूनतम तापमान 25.6 डिग्री रहा। हवा में अधिकतम आर्द्रता 86 फीसदी तक पहुंचने से दिनभर उमस बनी रही। अब बारिश से लोगों को चिपचिपी गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed