फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Four days left for online application for Padma Awards

Chandigarh News: पद्म पुरस्कारों के लिए ऑनलाइन आवेदन के लिए चार दिन शेष

Sat, 28 Jun 2025 01:43 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 28 Jun 2025 01:43 AM IST
विज्ञापन
Four days left for online application for Padma Awards
पंचकूला। गृह मंत्रालय की ओर से गणतंत्र दिवस के अवसर पर घोषित किए जाने वाले पद्म पुरस्कारों में पद्म विभूषण, पद्म भूषण व पद्मश्री के लिए ऑनलाइन आवेदन करने के लिए चार दिन ही शेष रह गए हैं। उपायुक्त मोनिका गुप्ता ने बताया कि नामांकन अथवा अनुशंसा राष्ट्रीय पुरस्कार पोर्टल https://www.awards.gov.in पर ऑनलाइन ही स्वीकार की जाएंगी। आवेदन की अंतिम तिथि 31 जुलाई है।
विज्ञापन

नामांकन करने वाले व्यक्ति व्याख्यात्मक प्रशस्ति-पत्र (अधिकतम 800 शब्द) में संबंधित क्षेत्र, विषय में विशिष्ट और अन्य उपलब्धियों को प्रस्तुत करें। उन्होंने बताया कि महिलाओं, समाज के कमजोर वर्गों, अनुसूचित जातियों और अनुसूचित जनजातियों, दिव्यांग लोगों तथा समाज की निस्वार्थ सेवा करने वाले लोगों में से उन प्रतिभावान व्यक्तियों की पहचान के लिए मिलकर प्रयास किए जाए, जिनकी उत्कृष्टता और वास्तव में सम्मान की हकदार है। यह पुरस्कार कला, साहित्य और शिक्षा, खेल, चिकित्सा, सामाजिक कार्य, विज्ञान और इंजीनियरिंग, सार्वजनिक कार्य, नागरिक सेवाओं, व्यापार और उद्योग जैसे सभी क्षेत्रों विषयों में विशिष्ट और असाधारण उपलब्धियों- सेवाओं के लिए उत्कृष्ट-कार्य को मान्यता प्रदान करने के लिए प्रदान किए जाते हैं। जाति, व्यवसाय, पद या लैंगिक भेदभाव के बिना सभी व्यक्ति इन पुरस्कारों के लिए पात्र हैं। अधिक जानकारी वेबसाइट https://www.padmaawards.gov.in/ पर मिल सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed