{"_id":"600b28fb8ebc3e333554c5f4","slug":"four-birds-found-dead-in-chandigarh-chandigarh-news-pkl4015709192","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंडीगढ़ में चार पक्षी मरे मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंडीगढ़ में चार पक्षी मरे मिले
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंडीगढ़। शहर में 5 जनवरी के बाद से अब तक शहर के विभिन्न सेक्टरों में कुल 176 पक्षियों की मौत हुई है। इनमें सबसे ज्यादा कौए हैं। हालांकि पर्यावरण विभाग के अनुसार किसी भी पक्षी में बर्ड फ्लू के लक्षण नहीं मिले हैं। शुक्रवार को भी चार पक्षियों के शव बरामद हुए हैं।
पर्यावरण विभाग के अनुसार सेक्टर-25 से एक कौआ और सेक्टर-49, 45 और 51 से एक-एक कबूतर मरा मिला है, लेकिन विभाग ने किसी भी पक्षी के नमूने को जांच के लिए नहीं भेजा है। विभाग के अनुसार अगर किसी एक इलाके में ज्यादा पक्षियों की मौत होगी तो वह नमूने जांच के लिए जालंधर भेजेंगे। गौरतलब है कि चंडीगढ़ प्रशासन के पर्यावरण विभाग ने शुरुआत के दिनों में मिले 23 पक्षियों के नमूनों को जांच के लिए जालंधर भेजा था। इन नमूनों की तीन अलग-अलग दिन रिपोर्ट आई और सभी रिपोर्ट निगेटिव थी। इसके बाद चंडीगढ़ प्रशासन ने राहत की सांस ली थी। हालांकि विभाग ने पशुपालन विभाग के साथ मिलकर एक जागरूकता अभियान शुरू कर दिया है, जिसमें पशुपालकों को बर्ड फ्लू और इससे बचाव के बारे में जानकारी दी जा रही है।