फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   four big decisions haryana cabinet meeting

पढ़ें, हरियाणा कैबिनेट के 4 बड़े फैसले

Wed, 26 Nov 2014 01:22 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Wed, 26 Nov 2014 01:22 AM IST
विज्ञापन
four big decisions haryana cabinet meeting

हरियाणा सरकार ने अपने कर्मचारियों की रिटायरमेंट की उम्र को 58 साल कर दिया है। पिछली सरकार ने विधानसभा चुनाव से पहले इस उम्र सीमा को बढ़ाकर 60 साल कर दिया था। हालांकि खट्टर सरकार ने चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों के मामले में रिटायरमेंट की उम्र 60 साल ही रखी है। राज्य सरकार ने मंगलवार को कैबिनेट की बैठक में यह फैसला लिया।

विज्ञापन


इसके साथ ही सरकार ने वैट में बढ़ोतरी कर डीजल के रेट में इजाफा कर दिया है, जबकि कुछ राहत देते हुए छह चुनिंदा नेशनल हाइवे से टोल टैक्स पूरी तरह से खारिज कर दिया। सरकार ने हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग के चेयरमैन और सदस्यों को हटाने का भी अहम फैसला लेने के साथ-साथ हरियाणा टीचर चयन बोर्ड को भी भंग कर दिया।

विज्ञापन

नई भर्ती के समय अधिकतम आयु सीमा 42 वर्ष

four big decisions haryana cabinet meeting

मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने बैठक के बाद पत्रकारों से बातचीत में कहा कि चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारियों के अलावा विकलांग और नेत्रहीन कर्मचारियों की रिटायरमेंट आयु 60 साल ही रहेगी। सरकार ने कट आफ डेट इस माह की 30 नवंबर रखी है जो कर्मचारी इस समय 58 के बाद भी नौकरी कर रहे हैं उन्हें 30 नवंबर को रिटायर्ड कर दिया जाएगा।

नई भर्ती के समय उम्मीदवार की अधिकतम आयु सीमा 42 वर्ष ही रहेगी। पिछली सरकार ने इसे 40 से बढ़ाकर 42 की गई है। मुख्यमंत्री ने बताया कि रिटायरमेंट आयु 58 करने का फैसला इसलिए लिया गया ताकि विशेष तौर पर युवाओं को रोजगार दिया जा सके।

डीजल में करीब ढाई प्रतिशत बढ़ा वैट

four big decisions haryana cabinet meeting

बैठक में डीजल पर वैट को 9.24 से बढ़ाकर 12.07 प्रतिशत कर दिया गया है। इससे प्रदेश में डीजल का रेट 53.19 प्रति लीटर हो जाएगा। इसके लिए दलील दी गई है कि हर मास डीजल की औसत बिक्री लगभग पांच लाख लीटर है।

रिटेल मूल्य में कमी के कारण राज्य को पहली अक्तूबर, 2014 से लगभग 47 पैसे प्रति लीटर का नुकसान हो रहा था जो लगभग 23.50 करोड़ रुपये प्रति माह है। बढ़ते घाटे की प्रतिपूर्ति के लिये वैट में वृद्धि का अनुमोदन किया है, जिससेलगभग 737 करोड़ रुपये प्रतिवर्ष का अतिरिक्त राजस्व प्राप्त होगा।

विज्ञापन

छह टोल प्वाइंट बंद होंगे

four big decisions haryana cabinet meeting

बैठक में प्रदेश की सड़कों पर छह टोल प्वाइंट्स बंद करने का फैसला लिया गया है।

इसमें मुख्य रूप से गुड़गांव-सोहाना (बादशाहपुर के निकट), बहादुरगढ़-झज्जर-दादरी-लोहारू-पिलानी सड़क (राजस्थान सीमा के निकट), सरदूलगढ़-सिरसा सड़क (पंजाब सीमा के निकट), उत्तर प्रदेश सीमा-सोनीपत-गोहाना सड़क, सोहना-नूंह-फिरोज़पुर झिरका-अलवर सड़क (राजस्थान सीमा के निकट) और नारनौल-सिंघाना सड़क (राजस्थान सीमा के निकट) शामिल हैं। टोल प्वाइंट खत्म होने के बाद अब इन सड़कों से गुजरने वाले वाहनों को कोई भी शुल्क नहीं देना पड़ेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed