फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Four arrested including army jawan in arms and drug smuggling case

पंजाब: नशा और हथियार तस्करी मामले में बड़ी कार्रवाई, सेना के जवान समेत चार आरोपी गिरफ्तार

Tue, 21 Jul 2020 12:59 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Tue, 21 Jul 2020 12:59 AM IST
विज्ञापन
Four arrested including army jawan in arms and drug smuggling case
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social Media

पंजाब पुलिस ने गैरकानूनी हथियारों और नशा तस्करी के रैकेट का पर्दाफाश करते हुए बीएसएफ के एक जवान और तीन अन्य व्यक्तियों की गिरफ्तारी के बाद अब इसी मामले में सेना के जवान समेत चार और लोगों को गिरफ्तार किया है। डीजीपी दिनकर गुप्ता ने बताया कि इस केस में अब तक आठ व्यक्ति गिरफ्तार किए जा चुके हैं। उन्होंने कहा कि पुलिस इस मामले में पैसों के बड़े लेनदेन की जांच में जुटी है। 

विज्ञापन


डीजीपी ने बताया कि बीएसएफ के सिपाही सुमित कुमार के खुलासों के आधार पर भारतीय सेना के एक सिपाही रमनदीप सिंह को बरेली (उत्तर प्रदेश) से गिरफ्तार किया गया है, जहां वह इस समय तैनात था। पुलिस ने रमनदीप के तीन साथी तरनजोत सिंह उर्फ तन्ना, जगजीत सिंह उर्फ लाडी और सतींद्र सिंह उर्फ काला को भी गिरफ्तार किया है और उन्हें प्रोडेक्शन वारंट पर लाया जा रहा है। काले के कब्जे से नशे की रकम के तौर पर 10 लाख रुपये की राशि बरामद की गई है, जिससे इस मामले में जब्त की गई कुल राशि 42.30 लाख रुपये हो गई है।
विज्ञापन


डीजीपी ने बताया कि सुमित भी गांव मगर मुडियां थाना दोरांगला जिला गुरदासपुर से संबंधित है, जहां का रमनदीप है। उसने पूछताछ के दौरान खुलासा किया था कि उसे उसके गांव के सहपाठी जवान सुमित ने सरहद पार से नशीली वस्तुएं और हथियारों की तस्करी के रैकेट में फंसाया है। यह दोनों अपने गांव में कत्ल करने के बाद गुरदासपुर जेल में एक साथ बंद थे। सुमित कुमार 4 जनवरी 2018 को और रमनदीप सिंह 14 सितंबर 2019 जमानत पर बाहर आ गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

डीजीपी के अनुसार रमनदीप, अपने साथियों तरनजोत सिंह उर्फ तन्ना और सतीन्द्र सिंह उर्फ काला के साथ साजिश रचकर नशे और हथियारों की तस्करी का रैकेट चला रहा था। काला, कुछ समय अमृतसर जेल में बंद था, जहां वह एक पाकिस्तानी नागरिक मौलवी उर्फ मुल्ला के संपर्क में आया, जिसने उसकी पाकिस्तानी तस्करों से जान-पहचान करवाई। 

गुप्ता ने बताया कि अमृतसर जेल से सतीन्द्र को कपूरथला जेल में तबदील कर दिया गया था, जहां उसने तरनजोत सिंह उर्फ तन्ना से दोस्ती की और उसे अपना साथी बना लिया। काला ने इस रैकेट में बीएसएफ के एक जवान की शमूलियत की जरूरत के बारे में बताने के बाद रमनदीप सिंह ने सुमित कुमार को भी नशा तस्करी के काम में शामिल होने के लिए प्रेरित किया। 

गिरोह के कामकाज की जानकारी देते हुए डीजीपी ने कहा कि सुमित सरहद पर लगी कंटीली तार, नशा सप्लाई करने वाले स्थानों और अन्य स्थानों की तस्वीरें तन्ना और काला को भेजता था। पूर्व-निर्धारित समय और स्थान पर भारत वाले हिस्से से खेप की सुपुर्दगी के बाद तन्ना के तीन अन्य साथी इसे सुमित कुमार के पास से एकत्रित करते थे। 

गुप्ता ने बताया कि जगजीत सिंह उर्फ लाडी नशे की खेपों को ठिकाने लगाने के लिए उन्हें अपनी स्विफ्ट कार मुहैया करवाता था। डीजीपी ने बताया कि अब तक की गई जांच के आधार पर इन मुलजिमों की तरफ से 42 पैकेट हेरोइन, 9 एमएम की विदेशी पिस्तौल (80 कारतूस और 12 बोर बंदूक के 2 कारतूस) तस्करी किए जाने का शक है। उन्होंने यह भी कहा कि उनको अब तक पाकिस्तान आधारित तस्करों से नशीले पदार्थों की आमद से 39 लाख प्राप्त हुए हैं। उन्होंने कहा कि इस राशि में से 39 लाख सुमित कुमार द्वारा अपने इन साथियों और रमनदीप सिंह के बीच बराबर बांटने के लिए प्राप्त हुए।

पैसे के लेनदेन पर नजर रखी तो तस्करी के केस उजागर: डीजीपी
पंजाब डीजीपी ने कहा कि पुलिस ने नार्को आतंकवाद सप्लाई चेन तोड़ने के लिए पाकिस्तान, यूएई और भारत के अलग-अलग हिस्सों जैसे कि पंजाब, जम्मू-कश्मीर, दिल्ली आदि में नशा तस्करी और सप्लाई और पैसों के लेन-देन की रणनीति पर निगरानी रखकर अलग-अलग स्थानों पर सख्त कार्रवाई की, इस तस्कर गिरोह का सफलतापूर्वक पर्दाफाश किया है, जोकि आईएसआई और अन्य पाक संस्थाओं की तरफ से आतंकवादी कार्रवाई के लिए वित्तीय सहायता करने के तौर पर सीधी निगरानी अधीन चलाया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed