फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Four and a half million cheated by pretending to get a flat

फ्लैट दिलाने का झांसा देकर साढ़े चार लाख ठगे

Mon, 23 Nov 2020 01:45 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Mon, 23 Nov 2020 01:45 AM IST
विज्ञापन
Four and a half million cheated by pretending to get a flat
चंडीगढ़। सेक्टर-49 में हाउसिंग बोर्ड का फ्लैट दिलाने के नाम पर साढ़े चार लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। आरोप है कि हाउसिंग बोर्ड के क्लर्क जोगिंदर ने फ्लैट दिलवाने के नाम पर सेक्टर-46 निवासी व्यक्ति से ठगी की है। इसके बाद मामले की सूचना पुलिस को दी गई। सेक्टर-34 थाना पुलिस ने जीरकपुर के शिवालिक विहार निवासी जोगिंदर के खिलाफ धोखाधड़ी की धाराओं के तहत मामला दर्ज करके छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में कुलबीर सिंह ने बताया कि वह सेक्टर-46/सी निवासी है। कुछ समय पहले उसकी मुलाकात हाउसिंग बोर्ड के क्लर्क जोगिंदर से हुई थी। आरोप है कि इस दौरान जोगिंदर ने उसे सेक्टर-49 स्थित हाउसिंग बोर्ड के फ्लैट दिलाने का झांसा दिया था। इसके एवज में उसे साढ़े चार लाख रुपये दिए। काफी समय बाद भी जोगिंदर उसे फ्लैट नहीं दिला सका। जब उससे फ्लैट देने या फिर रुपये वापस करने का कहते तो वह टाल-मटोल कर देता था। आरोप है कि इसके बाद जोगिंदर ने उसे साढ़े चार लाख रुपये का चेक दिया लेकिन वह बाउंस हो गया। इससे परेशान होकर शिकायतकर्ता ने मामले की सूचना पुलिस को दी। शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। वहीं पुलिस का कहना है कि मामले की छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed