फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Four accused individuals were arrested with weapons in Tarn Taran; the conspiracy was being orchestrated at the behest of Prabh Dasuwal and Donny Bal.

Chandigarh News: तरनतारन में हथियार सहित चार आरोपी पकड़े, प्रभ दासूवाल व डोनी बल के इशारे में चल रही थी साजिश

Thu, 01 Jan 2026 09:32 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 01 Jan 2026 09:32 PM IST
विज्ञापन
Four accused individuals were arrested with weapons in Tarn Taran; the conspiracy was being orchestrated at the behest of Prabh Dasuwal and Donny Bal.
चंडीगढ़/तरनतारन। एंटी-गैंगस्टर टास्क फोर्स (एजीटीएफ) पंजाब ने तरनतारन पुलिस के साथ संयुक्त अभियान में सीमा क्षेत्र में होने वाली लक्षित फायरिंग की बड़ी साजिश नाकाम कर दी। इस कार्रवाई में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया, जिनके कब्जे से दो देसी पिस्तौल (.32 बोर) और चार जिंदा कारतूस बरामद हुए। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि आरोपी प्रभ दासूवाल और डोनी बल के इशारे पर काम कर रहे थे और सीमा क्षेत्र में कुछ खास लोगों को निशाना बनाने की योजना बना रहे थे। पुलिस ने बताया कि सभी गिरफ्तार आरोपियों का आपराधिक रिकॉर्ड रहा है और वे पहले भी विभिन्न मामलों में संलिप्त रह चुके हैं। पुलिस ने मामला थाना सिटी तरनतारन में दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है। अधिकारी यह पता लगाने में जुटे हैं कि हथियार कहां से लाए गए और इस साजिश में और कौन-कौन शामिल हैं। ब्यूरो/संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed