फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Four accused arrested in Ladowal toll plaza robbery case

Jalandhar News: एंबुलेंस चालक निकला टोल प्लाजा लूटकांड का मास्टरमाइंड, चार गिरफ्तार, 15 लाख बरामद

Fri, 28 Jul 2023 01:08 AM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Fri, 28 Jul 2023 01:08 AM IST
सार

पुलिस टीम ने विपिन कुमार से 8.10 लाख की राशि बरामद कर ली है। उसके पास से 30 नशीले टीके भी बरामद किए गए हैं। सन्नी बंगड़ से भी 5.25 लाख रुपये बरामद हुए। उसके पास से आधा किलो नशीला पाउडर भी मिला है।

विज्ञापन
Four accused arrested in Ladowal toll plaza robbery case
पुलिस की गिरफ्त में चारों आरोपी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

जालंधर पुलिस ने 24 जुलाई को लाडोवाल टोल प्लाजा पर 23 लाख रुपये लूटने वाले गिरोह के चार सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया है। एंबुलेंस चालक विपिन कुमार इसका मास्टरमाइंड था। दो आरोपियों से 15.34 लाख रुपये की राशि बरामद कर ली गई है। एसएसपी मुखविंदर सिंह ने बताया कि जांच टीम ने बुधवार को दो आरोपियों मनप्रीत सिंह व गुरजीत सिंह को दो लाख की राशि के साथ गिरफ्तार किया था, जबकि विपिन कुमार व सन्नी बंगड़ फरार चल रहे थे। उनकी तलाश की जा रही थी।

विज्ञापन


पुलिस टीम ने विपिन कुमार से 8.10 लाख की राशि बरामद कर ली है। उसके पास से 30 नशीले टीके भी बरामद किए गए हैं। सन्नी बंगड़ से भी 5.25 लाख रुपये बरामद हुए। उसके पास से आधा किलो नशीला पाउडर भी मिला है। एसपी मनप्रीत सिंह के मुताबिक आरोपी विपिन कुमार एंबुलेंस चालक है, जो गोराया इलाके का रहने वाला है। उसको सारी जानकारी थी कि टोल प्लाजा का मैनेजर सोमवार सुबह दो दिन का एकत्रित हुआ कैश लेकर जाता है। उसने योजनाबद्ध तरीके से अपने साथियों के साथ वारदात को अंजाम दिया। पुलिस आरोपियों से सख्ती से पूछताछ कर रही है। आरोपियों में मनप्रीत सिंह (नवांशहर), गुरजीत सिंह (जालंधर), सन्नी बंगड़ (नवांशहर) और गुरप्रीत सिंह (फगवाड़ा) शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed