फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Former Union Minister Pawan Bansal gave information about rally against inflation in chandigarh

Chandigarh: कांग्रेस छोड़ने वाले नेताओं पर बोले पूर्व मंत्री पवन बंसल, कोई छोड़कर जाता है तो दुख होता है

Sun, 28 Aug 2022 02:40 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Sun, 28 Aug 2022 02:40 PM IST
सार

कांग्रेस के पूर्णकालिक राष्ट्रीय अध्यक्ष पर बंसल ने कहा कि अंतरिम अध्यक्ष केवल एक कहने की बात है। सोनिया गांधी फुल टाइम प्रेसिडेंट हैं।

विज्ञापन
Former Union Minister Pawan Bansal gave information about rally against inflation in chandigarh
चंडीगढ़ में पत्रकारों से बात करते पूर्व मंत्री पवन बंसल। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पूर्व केंद्रीय मंत्री और अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के कोषाध्यक्ष पवन कुमार बंसल ने रविवार को कहा कि कांग्रेस छोड़ कर लोग जा रहे हैं तो दुख होता है। लेकिन जो लोग पार्टी छोड़ कर जा रहे हैं। उनसे प्रोग्राम नहीं छोड़ा जा सकता है। सब कुछ पार्टी से मिला है। व्यक्ति काम जरूर करता है लेकिन पार्टी ही देती है। राज्यसभा तो पार्टी ही देती है। बंसल सेक्टर 35 के कांग्रेस भवन में महंगाई के खिलाफ दिल्ली के रामलीला मैदान में चार सितंबर को होने वाली रैली और सात सितंबर को भारत जोड़ो यात्रा के बारे में जानकारी दे रहे थे।
विज्ञापन


कांग्रेस के पूर्णकालिक राष्ट्रीय अध्यक्ष पर बंसल ने कहा कि अंतरिम अध्यक्ष केवल एक कहने की बात है। सोनिया गांधी फुल टाइम प्रेसिडेंट हैं। उन्होंने अपना उदाहरण देते हुए कहा कि वह भी अंतरिम राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष है लेकिन हर एक चीज पर वह दस्तखत करते हैं बजट का सारा कुछ मेरे पास ही पहुंचता है। राहुल गांधी ने बीच में इस्तीफा दे दिया। चुनाव की प्रक्रिया शुरू होती, उसके पहले कोविड आ गया। कोविड में हम लोग इकट्ठे हो नहीं सकते थे। 
विज्ञापन

भाजपा सब कुछ तोड़ने पर लगी है। 

बंसल ने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा 12 राज्यों और 2 केंद्र शासित प्रदेशों में 3570 किलोमीटर यात्रा तय करेगी। यात्रा की शुरुआत 7 सितंबर को कन्याकुमारी से शुरू होगी। इसका समापन कश्मीर में होगा। उन्होंने कहा कि देश की आजादी से पहले जो स्थिति पैदा हो गई थी मनमुटाव की वही स्थिति भाजपा ने देश में पैदा कर दी है। इसलिए कांग्रेस की जिम्मेवारी बनती है कि देश के सभी लोगों में हुए मनमुटाव को खत्म करके जोड़ने का काम करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed