फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   Former soldiers supported the protest of farmers against farmbills in Punjab

कृषि विधेयकों के खिलाफ पूर्व सैनिक भी उतरे, किसानों के आंदोलन का किया समर्थन

Wed, 23 Sep 2020 07:35 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, गुरदासपुर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, गुरदासपुर (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Wed, 23 Sep 2020 07:35 PM IST
विज्ञापन
Former soldiers supported the protest of farmers against farmbills in Punjab
गुरदासपुर में प्रदर्शन करते पूर्व सैनिक। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

पंजाब में कृषि विधेयकों के खिलाफ किसान लगातार विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। अब किसानों के समर्थन में पूर्व सैनिक भी विधेयकों के खिलाफ मैदान में उतर आए हैं। बुधवार को पंजाब के गुरदासपुर में पूर्व सैनिकों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला जलाकर रोष जताया। इस दौरान पूर्व सैनिकों ने केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। पूर्व सैनिकों ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी का किसान व जवान विरोधी चेहरा अब जनता के सामने आ रहा है। 

विज्ञापन


पूर्व सैनिकों ने कहा कि जबसे देश की कमान मोदी सरकार के हाथों में आई है, तब से फौज में जवानों की शहादत व खेत में किसानों की खुदकुशी की संख्या बढ़ती चली जा रही है। पहले प्रधानमंत्री मोदी ने जवानों से वादा किया था कि मोदी सरकार बनने पर वह वन रैंक, वन पेंशन लागू करेंगे। अब किसानों के खिलाफ कृषि विधेयक पास कर किसानों पर अतिरिक्त बोझ डाला जा रहा है। 
विज्ञापन


प्रधानमंत्री मोदी का किसान व जवान विरोधी चेहरा सामने आ गया है। उन्होंने कहा कि कृषि विधेयक लागू होने से ही प्राइवेट फर्मों के हाथों में किसान की फसल चली जाएगी। किसानों से उनकी सारी शक्ति छीन ली जाएगी। पूर्व सैनिक किसानों का इन कृषि विधेयक के खिलाफ पूर्ण समर्थन करते हैं। इस मौके पर सुरजीत सिंह, सुखदेव सिंह, कुलबीर सिंह, जगदीश सिंह, कुलवंत सिंह सहित अन्य पूर्व सैनिक मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

इसे भी देखें: हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब भी करें-

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed