{"_id":"5de7d2448ebc3e54bb6a494b","slug":"former-soldier-shot-himself-at-bawal-of-haryana","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूर्व सैनिक ने उठाया खौफनाक कदम, सिर में गोली मार की आत्महत्या, मौत बनी रहस्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूर्व सैनिक ने उठाया खौफनाक कदम, सिर में गोली मार की आत्महत्या, मौत बनी रहस्य
Wed, 04 Dec 2019 09:07 PM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बावल (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बावल (हरियाणा)
Published by: ajay kumar
Updated Wed, 04 Dec 2019 09:07 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
कसौला थाना क्षेत्र के गांव बगथला में मंगलवार रात को एक पूर्व सैनिक ने संदिग्ध हालात में अपनी लाइसेंसी रिवाल्वर से सिर में गोली मारकर आत्महत्या कर ली। घटना के वक्त वह अपने कमरे में अकेला था। हादसे की जानकारी मिलते परिजनों ने उसे तुरंत अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
सूचना के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार गांव बगथला निवासी करीब 45 वर्षीय रामेहर ने मंगलवार रात को करीब साढे़ नौ बजे अपने घर पर ही संदिग्ध परिस्थितियों में लाइसेंसी रिवाल्वर से सिर में गोली मार ली। गोली की आवाज सुनकर परिजन आए तो वह जमीन में गिर गया था।
विज्ञापन
परिजनों ने तुरंत उसे अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना के बाद कसौला थाना पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर नागरिक अस्पताल से पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस ने फिलहाल सामान्य कार्रवाई की है।
विज्ञापन
बताया गया है कि रामेहर करीब तीन साल पूर्व सेना से सेवानिवृत्त हुए थे। उनके पास लाइसेंसी रिवाल्वर थी। वह घर पर रहते थे। रिवाल्वर से गोली मारकर आत्महत्या करना रहस्य बना हुआ है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। कसौला थाना प्रभारी ने बताया कि फिलहाल मामले की सामान्य कार्रवाई करते हुए पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।