{"_id":"580a25c04f1c1b592c705f81","slug":"former-sgpc-member-counterfeiting-case-would-threaten-to-kill","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"पूर्व एसजीपीसी सदस्य पर जालसाजी का केस, हत्या की देता था धमकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूर्व एसजीपीसी सदस्य पर जालसाजी का केस, हत्या की देता था धमकी
ब्यूरो/अमर उजाला, जालंधर
Updated Sat, 22 Oct 2016 12:08 AM IST
विज्ञापन
पूर्व एसजीपीसी सदस्य पर जालसाजी का केस
- फोटो : Demo Pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिरोमणि अकाली दल से पूर्व एसजीपीसी सदस्य हरजिंदर सिंह लललियां पर राजस्थान के रहने वाले एक व्यक्ति ने जालसाजी का केस दर्ज करवाया है। शिकायतकर्ता का आरोप है कि उसका किसी समय भी अपहरण करवाकर हत्या की जा सकती है।
क्योंकि पूर्व एसजीपीसी सदस्य हरजिंदर सिंह लललियां की मदद न केवल पुलिस कर रही है, बल्कि शिअद के बड़े नेता भी उसके साथ खड़े हैं। हरजिंदर सिंह निवासी राजस्थान ने प्रेसवार्ता कर बताया कि उनकी पुश्तैनी जमीन फिल्लौर तहसील के अधीन है। उनके पिता निर्मल सिंह की 2007 में मौत हो गई थी। इसके बाद जब जमीन का रिकॉर्ड पटवार खाने से चेक किया तो पाया कि सारी जमीन विरासत इंतकाल उनके भाई सुखविंदर सिंह के नाम पर निकल आया।
वहीं उनके पिता ने कोई वसीयत उसके भाई के नाम पर नहीं की थी। यह वसीयत फर्जी थी, जिसकी गवाही एसजीपीसी सदस्य हरजिंदर सिंह लललियां और नंबरदार बलविंदर सिंह ने डाली थी। उन्होंने इसकी शिकायत पुलिस से की, लेकिन किसी भी अधिकारी ने सुनवाई नहीं की है। क्योंकि हरजिंदर सिंह लललियां शिअद का जत्थेदार था और उसने पुलिस पर अपना प्रेशर डाल रखा था। इसलिए उसकी सुनवाई तक नहीं की गई।

शिकायतकर्ता का आरोप, अपहरण करवा कत्ल कर सकता है शिअद नेता
हरजिंदर सिंह ने आरोप लगाया है कि उन्होंने फर्जी वसीयत का मामला कोर्ट में दायर कर दिया है। अदालत के आदेश पर पुलिस ने पूर्व एसजीपीसी सदस्य हरजिंदर सिंह लललियां, नंबरदार बलविंदर सिंह पर केस दर्ज कर लिया।
पुलिस ने मामला मजबूरी में दर्ज किया, क्योंकि अदालत के आदेश थे लेकिन गिरफ्तार किसी को भी नहीं किया गया। क्योंकि शिअद नेताओं पर पुलिस हाथ डालने से कतरा रही है। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया है कि वह गांव तक जाने से डर रहा है, क्योंकि पूर्व एसजीपीसी सदस्य लललियां उसका किसी समय भी अपहरण करवा सकता है।
वहीं पूर्व एसजीपीसी सदस्य हरजिंदर लललियां का कहना है कि यह मामला उस समय का है, जब वह गांव के सरपंच थे। उन्होंने इस मामले में गवाही दी थी क्योंकि वह सरपंच थे। उन्होंने गिरफ्तारी के लिए स्टे ले रखा है।