फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   former railway minister Pawan Bansal lashed on BJP government

पूर्व रेल मंत्री बंसल भाजपा की नाकामयाबियों को गिनाया, जमकर बरसे

Sat, 09 Apr 2016 11:49 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sat, 09 Apr 2016 11:49 PM IST
विज्ञापन
former railway minister Pawan Bansal lashed on BJP government
पवन बंसल - फोटो : ‌file photo

पूर्व केंद्रीय मंत्री पवन कुमार बंसल ने कहा कि पिछले दो साल में केंद्र की भाजपा सरकार लोगों से किए गए एक भी वादे को पूरा करने में नाकाम रही है। इस सरकार ने लोगों को दिया तो कुछ नहीं, उलटे जो योजनाएं कांग्रेस ने शुरू कराई थीं उन्हें भी वापस लिया।

विज्ञापन


सेक्टर 25 में बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बंसल ने कहा कि भाजपा नेता सिर्फ झूठ व फरेब से लोगों को बरगलाने में माहिर हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक करोड़ लोगों को रोजगार देने का वादा किया था लेकिन शहर में किसी एक व्यक्ति को रोजगार मिला हो। काला धन वापस लाने का वादा किया था लेकिन एक भी पैसा वापस नहीं आया।  इसके विपरीत चहेते उद्योगपतियों का हजारों करोड़ रुपये का कर्ज माफ कर दिया ।  बैंकों में यह पैसा लोगों का था और फायदा चंद लोगों को पहुंचाया गया।
विज्ञापन


पूर्व रेल मंत्री ने कहा कि आज स्कूटर का तेल हवाई जहाज के तेल से ज्यादा महंगा है। दुनिया भर में पेट्रोल के रेट कम हो रहे हैं लेकिन यह सरकार लोगों को फायदा नहीं दे रही है।  उद्योगपतियों को फायदा पहुंचाने  के लिए कानून बदले जा रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


लोग महसूस कर रहे गलती: छाबड़ा
इस मौके पर कांग्रेस अध्यक्ष प्रदीप छाबड़ा ने कहा कि लोगों  को इस सरकार को चुनकर अपनी गलती का अहसास होने लगा है। लोगों ने दो सालों से सांसद का चेहरा नहीं देखा है। उन्हें पहले भी परदे पर देखते थे और अब भी वे परदे पर ही दिखाई देती हैं।  इस मौके पर  अजय जोशी, यादविंद्रा मेहता, अश्विनी बगानिया, प्रेम पाल चौहान इंद्रजीत समेत कई नेता मौजूद थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed