{"_id":"6442043fd99158c7d10ee2e4","slug":"former-punjab-cm-parkash-singh-badal-health-deteriorated-all-update-2023-04-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Parkash Singh Badal: पंजाब के पूर्व सीएम की हालत बिगड़ी, अमित शाह ने सुखबीर बादल से जाना हाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Parkash Singh Badal: पंजाब के पूर्व सीएम की हालत बिगड़ी, अमित शाह ने सुखबीर बादल से जाना हाल
Fri, 21 Apr 2023 03:23 PM IST
निवेदिता वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Fri, 21 Apr 2023 03:23 PM IST
सार
मोहाली के प्राइवेट अस्पताल में भर्ती शिरोमणि अकाली दल के संरक्षक व पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल को सांस लेने में दिक्कत होने की शिकायत के बाद आईसीयू में शिफ्ट किया गया है।
विज्ञापन
प्रकाश सिंह बादल
- फोटो : फाइल फोटो
विस्तार
मोहाली के प्राइवेट अस्पताल में भर्ती शिरोमणि अकाली दल के संरक्षक व पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल को सांस लेने में दिक्कत होने की शिकायत के बाद आईसीयू में शिफ्ट किया गया है। उनकी हालत स्थिर बनी हुई है। डॉक्टरों की टीम द्वारा इसकी निगरानी की जा रही है। वहीं, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने उनके बेटे पूर्व डिप्टी सीएम सुखबीर बादल को फोन कर उनका हालचाल जाना है।
विज्ञापन
केंद्रीय गृह मंत्री ने ट्वीट कर यह जानकारी दी। उन्होंने प्रकाश सिंह बादल के जल्द स्वस्थ होने की भगवान से कामना की है। पूर्व सीएम को रविवार को अस्पताल में भर्ती कराया गया था लेकिन गुरुवार को उनकी सेहत बिगड़ गई। इसके बाद उन्हें निजी वार्ड से आईसीयू में शिफ्ट किया गया। इसके बाद उनके पारिवारिक मेंबर अस्पताल पहुंच गए।
विज्ञापन