फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Former Punjab CM Captain Amarinder Singh may be became next Governor of Maharashtra

Punjab: महाराष्ट्र के अगले राज्यपाल हो सकते हैं कैप्टन अमरिंदर, पूर्व सीएम को बड़ी जिम्मेदारी की चर्चा तेज

Fri, 27 Jan 2023 03:44 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Fri, 27 Jan 2023 03:44 PM IST
सार

महाराष्ट्र के मौजूदा गवर्नर भगत सिंह कोश्यारी ने हाल ही में कहा था कि वे पद छोड़ना चाहते हैं। इसके बाद महाराष्ट्र में नए राज्यपाल की नियुक्ति तय मानी जा रही है। 

विज्ञापन
Former Punjab CM Captain Amarinder Singh may be became next Governor of Maharashtra
कैप्टन अमरिंदर सिंह - फोटो : ANI

विस्तार

पंजाब के पूर्व सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह महाराष्ट्र के अगले गवर्नर हो सकते हैं। सूत्रों के अनुसार, इसकी तैयारी हो गई है और इसको लेकर आदेश जारी हो गया है, लेकिन अभी इसकी पुष्टि नहीं हुई है। महाराष्ट्र के मौजूदा गवर्नर भगत सिंह कोश्यारी ने हाल ही में कहा था कि वे पद छोड़ना चाहते हैं। इसके बाद महाराष्ट्र में नए राज्यपाल की नियुक्ति तय मानी जा रही है।

विज्ञापन


भाजपा की राष्ट्रीय कार्यसमिति के सदस्य है कैप्टन
पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह को भाजपा की राष्ट्रीय कार्यसमिति का सदस्य नियुक्त किया गया था। कैप्टन ने पिछले साल कांग्रेस छोड़ भाजपा में शामिल हो गए थे और अपनी पार्टी का पार्टी में विलय कर दिया था।  
विज्ञापन


शीर्ष नेतृत्व से मतभेद के बाद छोड़ी थी कांग्रेस 
कैप्टन अमरिंदर सिंह ने पिछले साल कांग्रेस के शीर्ष नेताओं के साथ मतभेदों के चलते मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद पार्टी को भी अलविदा कह दिया था। इसके बाद उन्होंने पंजाब लोक कांग्रेस (पीएलसी) पार्टी बनाई लेकिन पीएलसी इस साल विधानसभा चुनाव में कोई भी सीट जीतने में नाकाम रही। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कैप्टन ने भाजपा के साथ मिलकर लड़ा था चुनाव
कैप्टन खुद भी अपने गृह क्षेत्र पटियाला शहरी की सीट से चुनाव हार गए। पीएलसी ने भाजपा के साथ मिलकर चुनाव लड़ा था। लंदन में रीढ़ की सर्जरी के बाद कैप्टन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के अलावा भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात की थी। इसके कुछ समय बाद वह भाजपा में शामिल हो गए थे और अपनी पार्टी पीएलसी का भी भाजपा में विलय कर दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed