फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Former Punjab CM Captain Amarinder Singh, former MP Sunil Jakhar appointed members of BJP National Executive

Punjab: कैप्टन अमरिंदर सिंह-सुनील जाखड़ भाजपा राष्ट्रीय कार्यसमिति के सदस्य नियुक्त, जयवीर शेरगिल को यह जिम्मा

Fri, 02 Dec 2022 06:53 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Fri, 02 Dec 2022 06:53 PM IST
सार

पंजाब से राणा गुरमीत सिंह सोढी, मनोरंजन कालिया और अमनजोत कौर रामूवालिया को भी राष्ट्रीय कार्यसमिति का विशेष आमंत्रित सदस्य बनाया गया है। इनके अलावा, पंजाब से जयवीर शेरगिल को भाजपा का राष्ट्रीय प्रवक्ता नियुक्त किया गया है।

विज्ञापन
Former Punjab CM Captain Amarinder Singh, former MP Sunil Jakhar appointed members of BJP National Executive
कैप्टन अमरिंदर सिंह। - फोटो : एएनआई

विस्तार

पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह और पंजाब कांग्रेस के पूर्व प्रधान सुनील जाखड़ को भाजपा की राष्ट्रीय कार्यसमिति का सदस्य नियुक्त किया गया है। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने शुक्रवार को संगठनात्मक नियुक्तियों का एलान किया। कैप्टन और जाखड़ ने इस साल कांग्रेस छोड़ भाजपा में शामिल हो गए थे और उन्हें पार्टी में बड़ी जिम्मेदारी दिए जाने की उम्मीद थी।

विज्ञापन


भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव एवं मुख्यालय प्रभारी अरुण सिंह की ओर से जारी सूची के अनुसार, पंजाब से राणा गुरमीत सिंह सोढी, मनोरंजन कालिया और अमनजोत कौर रामूवालिया को भी राष्ट्रीय कार्यसमिति का विशेष आमंत्रित सदस्य बनाया गया है।
विज्ञापन


जयवीर कांग्रेस छोड़ बन गए भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता
कांग्रेस नेता जयवीर शेरगिल शुक्रवार को ही भाजपा में शामिल हुए और उन्हें भाजपा ने अपना राट्रीय प्रवक्ता भी नियुक्त कर दिया। शेरगिल को सुनील जाखड़ ने भाजपा की सदस्यता दिलाई। खास बात है कि जयवीर शेरगिल कांग्रेस के भी राष्ट्रीय प्रवक्ता रह चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कैप्टन-जाखड़ बनाएंगे पंजाब के लिए रणनीति
भाजपा की राष्ट्रीय कार्यसमिति में पंजाब के नेताओं को ऐसे समय में शामिल किया गया है, जब पांच दिसंबर को जेपी नड्डा ने लोकसभा चुनाव 2024 की रणनीति बनाने के लिए बैठक बुलाई हुई है। पंजाब से कार्यसमिति में चुने गए सदस्य अब इस बैठक में हिस्सा लेंगे और पार्टी की रणनीति में सुझाव देंगे। माना जा सकता है कि पंजाब में भाजपा को आगामी लोकसभा चुनाव के लिए तैयार करने की रणनीति में कैप्टन, जाखड़ और अन्य नेताओं की भी अहम भूमिका रहेगी। पंजाब से भाजपा के फिलहाल दो सांसद- गुरदासपुर से सनी देओल और होशियारपुर से सोम प्रकाश हैं, जबकि विधानसभा में भी पार्टी के दो विधायक ही हैं।

कैप्टन अमरिंदर सिंह ने पिछले साल कांग्रेस के शीर्ष नेताओं के साथ मतभेदों के चलते मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद पार्टी को भी अलविदा कह दिया था। इसके बाद उन्होंने पंजाब लोक कांग्रेस (पीएलसी) पार्टी बनाई लेकिन पीएलसी इस साल विधानसभा चुनाव में कोई भी सीट जीतने में नाकाम रही। 

कैप्टन खुद भी अपने गृह क्षेत्र पटियाला शहरी की सीट से चुनाव हार गए। पीएलसी ने भाजपा के साथ मिलकर चुनाव लड़ा था। लंदन में रीढ़ की सर्जरी के बाद कैप्टन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के अलावा भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात की थी। इसके कुछ समय बाद वह भाजपा में शामिल हो गए थे और अपनी पार्टी पीएलसी का भी भाजपा में विलय कर दिया था।

सुनील जाखड़ ने पांच दशक तक कांग्रेस में रहने के बाद इस साल मई में कांग्रेस को अलविदा कहा और भाजपा में शामिल हो गए थे। कांग्रेस हाईकमान की इच्छा को देखते हुए उन्होंने नवजोत सिंह सिद्धू को प्रदेश अध्यक्ष बनाने का रास्ता साफ करते हुए पिछले साल जुलाई में पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी (पीपीसीसी) के अध्यक्ष का पद छोड़ दिया था। सिद्धू के नेतृत्व में इस साल फरवरी में विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने निराशाजनक प्रदर्शन किया।

पंजाब भाजपा को मिलेगा लाभ: अश्वनी शर्मा
पंजाब भाजपा के अध्यक्ष अश्वनी शर्मा ने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा द्वारा पंजाब भाजपा के दिग्गज नेताओं कैप्टन अमरिंदर सिंह और सुनील जाखड़ को राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य, राणा गुरमीत सिंह सोढी, मनोरंजन कालिया एवं अमनजोत कौर रामूवालिया को विशेष आमंत्रित राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य और जयवीर शेरगिल को राष्ट्रीय प्रवक्ता नियुक्त करने पर आभार जताते हुए कहा कि यह पंजाब के लिए गर्व की बात है।

शर्मा ने राष्ट्रीय टीम में शामिल पंजाब भाजपा के नेताओं को भी बधाई देते हुए कहा कि यह सभी नेता पंजाब की समस्याओं से बहुत अच्छी तरह परिचित हैं और सभी पंजाब से संबंधित समस्याओं को राष्ट्रीय नेतृत्व के समक्ष और अच्छी तरह से उजागर करने व उनका समाधान करवाने में अहम भूमिका निभाएंगे। इन नेताओं व राष्ट्रीय नेतृत्व में समन्वय से पंजाब भाजपा को भी बहुत लाभ मिलेगा और इनके सहयोग से पंजाब में भाजपा और मजबूत होगी।

जाखड़ ने नड्डा को दी बधाई और आभार जताया
सुनील जाखड़ ने शुक्रवार को ट्वीट कर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा को उनके 63वें जन्मदिन पर हार्दिक बधाई देते हुए उनकी दीर्घायु के लिए कामना की। इसके साथ ही उन्होंने राष्ट्रीय कार्यसमिति का सदस्य नियुक्त किए जाने के लिए नड्डा का आभार भी जताया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed