फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Former Punjab Chief Minister Beant Singh's daughter Gurkanwal Kaur joins BJP

पंजाब चुनाव: कांग्रेस को बड़ा झटका, पूर्व सीएम की बेटी भाजपा में शामिल

Sun, 15 Jan 2017 01:46 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sun, 15 Jan 2017 01:46 AM IST
विज्ञापन
Former Punjab Chief Minister Beant Singh's daughter Gurkanwal Kaur joins BJP
बेअंत सिंह की बेटी गुरकंवल कौर भाजपा में शामिल - फोटो : ANI
पंजाब विधानसभा के संदर्भ में शनिवार को कांग्रेस को उस समय बड़ा झटका लगा, जब पंजाब के स्व. मुख्यमंत्री बेअंत सिंह की बेटी गुरकंवल कौर कांग्रेस से रिश्ता तोड़कर भाजपा में शामिल हो गईं।
विज्ञापन


नई दिल्ली में वित्त मंत्री अरूण जेटली और पंजाब भाजपा इकाई के अध्यक्ष विजय सांपला व भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अविनाश राय खन्ना की मौजूदगी में गुरकंवल कौर भाजपा में शामिल हुईं।
विज्ञापन


इस मौके पर, गुरकंवल कौर ने भाजपा में भरोसा जाहिर करते हुए कहा कि उनके पिता ने पंजाब की खुशहाली के लिए कुर्बानी दी। उन्होंने अपना सारा जीवन कांग्रेस के लिए कुर्बान कर दिया, लेकिन आज वह पार्टी ना देश हित के बारे सोच रही है और ना ही उसको हम नजर आ रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

'पीएम मोदी की सोच से प्रभावित'

Former Punjab Chief Minister Beant Singh's daughter Gurkanwal Kaur joins BJP
बेअंत सिंह की बेटी गुरकंवल कौर भाजपा में शामिल
गुरकंवल कौर ने कहा कि एक तरफ कांग्रेस में अनदेखी के चलते वे घुटन महसूस करने लगी थीं, वहीं माननीय नरेन्द्र मोदी जी की सोच और नीतियां उन्हें लगातार प्रभावित कर रही थीं। इसलिए वे बिना किसी शर्त से भाजपा में एक साधारण वर्कर के तौर पर शामिल हुई हैं।

पार्टी में शामिल होने पर गुरकंवल कौर का स्वागत करते हुए विजय सांपला ने कहा कि सरदार बेअंत सिंह की बेटी का भाजपा में आना कांग्रेस को उसका अक्स दिखाना है। उल्लेखनीय है कि गुरकंवल कौर जहां बेअंत सिंह की बेटी है, वहीं उनका पंजाब की राजनीति में भी एक मुकाम है। वह जालंधर कैंट सीट से वर्ष 2002 से वर्ष 2007 के मध्य विधायक रहीं और पंजाब में मंत्री भी रही। वह पूर्व मंत्री तेज प्रकाश सिंह की बहन व गुरकीरत कोटली व रवनीत सिंह बिट्टू की बुआ हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed