{"_id":"5db520d38ebc3e015f568a7d","slug":"former-punjab-bharatiya-janata-party-bjp-president-kamal-sharma-passed-away","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंजाब के पूर्व भाजपा अध्यक्ष कमल शर्मा का दिल का दौरा पड़ने से निधन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंजाब के पूर्व भाजपा अध्यक्ष कमल शर्मा का दिल का दौरा पड़ने से निधन
Sun, 27 Oct 2019 11:29 AM IST
Avdhesh Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: Avdhesh Kumar
Updated Sun, 27 Oct 2019 11:29 AM IST
विज्ञापन
Kamal Sharma
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंजाब के पूर्व भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष कमल शर्मा का निधन हो गया है। उनका निधन आज सुबह फिरोजपुर जिले में दिल का दौरा पड़ने से हुआ। शर्मा के करीबी सहयोगी ने बताया कि शर्मा (48) सुबह सैर करने गए थे उसी दौरान उन्हें दिल का दौरा पड़ा। उन्होंने बताया कि उन्हें तत्काल स्थानीय अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। शर्मा के परिवार में पत्नी और दो बच्चे हैं। निधन से दो घंटे पहले ही शर्मा ने ट्विटर पर लोगों को दीवाली की बधाई दी थी।
बता दें कि पूर्व प्रदेश प्रधान कमल शर्मा को मार्च 2017 में भी हार्टअटैक पड़ा था। तब डीएमसी हीरो हार्ट इंस्टीट्यूट के डॉक्टरों ने उनके दिल की आरटरीज में एक स्टेंट डाला था। तब उन्हें सीने में दर्द की शिकायत हुई थी। जिसके बाद परिवार के लोग उन्हें तुरंत अस्पताल ले गए थे। उस दौरान उनकी एंजियोग्राफी एवं एंजियोप्लास्टी भी की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
#Punjab: Former Punjab Bharatiya Janata Party (BJP) President Kamal Sharma passed away today morning after suffering a heart attack, in Ferozepur district. (Photo courtesy: Kamal Sharma's Twitter page) pic.twitter.com/bS5Zi2kGs7
विज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI) October 27, 2019