{"_id":"649ecfa05187e443530f9653","slug":"former-punjab-assembly-deputy-speaker-bir-devinder-singh-passes-away-2023-06-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Punjab News: पूर्व डिप्टी स्पीकर बीर दविंदर सिंह का निधन, सीएम भगवंत मान ने जताया शोक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Punjab News: पूर्व डिप्टी स्पीकर बीर दविंदर सिंह का निधन, सीएम भगवंत मान ने जताया शोक
Fri, 30 Jun 2023 06:26 PM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: ajay kumar
Updated Fri, 30 Jun 2023 06:26 PM IST
सार
सीएम भगवंत मान ने शोक संदेश में कहा कि पंजाब एक बुद्धिमान व्यक्तित्व से वंचित हो गया है। बीर दविंदर सिंह ने विभिन्न पदों पर रहते हुए पंजाब के विकास में बहुमूल्य योगदान दिया है।
विज्ञापन
बीर दविंदर सिंह की फाइल फोटो।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पंजाब विधानसभा के पूर्व डिप्टी स्पीकर बीर दविंदर सिंह का शुक्रवार को निधन हो गया। उन्होंने शुक्रवार को चंडीगढ़ पीजीआई में अंतिम सांस ली। पटियाला निवासी बीर दविंदर सिंह वर्ष 2003-04 में कैप्टन अमरिंदर सिंह सरकार में पंजाब विधानसभा के डिप्टी स्पीकर रहे थे। वह अपने सियासी जीवन के दौरान कांग्रेस, शिअद, अकाली दल टकसाली, शिअद (युनाइटेड), मनप्रीत सिंह बादल की पीपल्स पार्टी ऑफ पंजाब और ऑल इंडिया सिख स्टूडेंट्स फेडरेशन से जुड़े रहे।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री भगवंत मान, पंजाब विधानसभा के स्पीकर कुलतार सिंह संधवा और पंजाब कांग्रेस के प्रधान राजा वड़िंग ने उनके निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है। भगवंत मान ने शोक संदेश में कहा कि पंजाब एक बुद्धिमान व्यक्तित्व से वंचित हो गया है। बीर दविंदर सिंह ने विभिन्न पदों पर रहते हुए पंजाब के विकास में बहुमूल्य योगदान दिया, जिसे सदैव याद रखा जाएगा। उनके निधन से राज्य के राजनीतिक, सामाजिक और धार्मिक क्षेत्र में एक बड़ा सूनापन पैदा हो गया है।
विज्ञापन
पंजाब विधानसभा के स्पीकर कुलतार सिंह संधवां ने बीर दविंदर सिंह के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि एक दिग्गज राजनीतिज्ञ, प्रख्यात वक्ता व लेखक और पंजाब विधानसभा के डिप्टी स्पीकर रहे बीर दविंदर सिंह के निधन से हमने एक बेमिसाल व्यक्तित्व को खो दिया है। उन्होंने ईश्वर से प्रार्थना की है कि वह दिवंगत आत्मा को अपने चरणों में स्थान दें और उनके परिवार को ईश्वरीय आदेश मानने की शक्ति दें।
विज्ञापन
पंजाब कांग्रेस के प्रधान अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने बीर दविंदर सिंह के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए कहा कि बीर दविंदर सिंह एक महान कुशाग्र बुद्धि और सिद्धांतों वाले व्यक्ति थे, जिन्होंने राज्य और इसके लोगों के कल्याण के लिए समर्पित रूप से काम किया। उन्हें इस समर्पण और निस्वार्थ सेवा के लिए सर्वश्रेष्ठ सांसद पुरस्कार से भी सम्मानित किया गया था।