फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   former prime minister manmohan singh will be join PU

पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह फिर जुड़ेंगे पीयू से

Fri, 22 Jan 2016 09:37 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Fri, 22 Jan 2016 09:37 AM IST
विज्ञापन
former prime minister manmohan singh will be join PU

जाने माने अर्थशास्त्री और पूर्व प्रधानमंत्री डा.मनमोहन सिंह को फिर से पंजाब यूनिवर्सिटी से जोड़ने की तैयारी शुरू हो गई है। पीयू प्रशासन द्वरा डा.मनमोहन को काफी समय से खाली पड़ी जवाहर लाल नेहरू चेयर की प्रोफेसरशिप ऑफर की गई है।

विज्ञापन


इस संबंध में 23 जनवरी को होने वाली सिंडीकेट में प्रस्ताव लाया जाएगा। डा. मनमोहन सिंह ने अगर पीयू के प्रस्ताव को स्वीकार किया तो वह हर साल कुछ दिन पंजाब यूनिवर्सिटी कैंपस में बिताएंगे। इस दौरान वह पीयू फैकल्टी और शोधकर्ताओं से भी मुलाकात करेंगे।
विज्ञापन


जानकारी अनुसार इस संबंध में पीयू कुलपति प्रो.अरुण कुमार ग्रोवर की डा.मनमोहन सिंह से अनौपचारिक बातचीत हो चुकी है। डा.मनमोहन सिंह को पिछले साल क्रिड में आयोजित एक कार्यक्रम में पीयू के पूर्व कुलपति और सीनेट सदस्य प्रो.आरपी भांबा ने जवाहर लाल नेहरू चेयर की प्रोफेसरशिप देने का प्रस्ताव रखा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


डा. भांबा ने माना कि उन्होंने डा. मनमोहन सिंह से इस मामले में बातचीत की थी, लेकिन उस समय उन्होंने कोई जवाब नहीं दिया। भांबा के अनुसार अब पीयू सिंडीकेट में इस प्रस्ताव को लाया जाएगा। उन्होंने कहा कि डा.मनमोहन सिंह को चेयर की प्रोफेसरशिप लेने के लिए मनाया जाएगा। उनका कहना है कि अगर डा.मनमोहन पीयू के प्रस्ताव को स्वीकार करते हैं तो इससे पीयू को काफी फायदा होगा।

गौरतलब कि डा.मनमोहन सिंह प्रो.भांबा के कार्यकाल में ही इकोनामिक्स विभाग में प्रोफेसर बने थे।  प्रोफेसर बनने के बाद डा.मनमोहन सिंह अधिक समय तक पीयू में नहीं रुके थे। डा. सिंह ने बाद में दिल्ली यूनिवर्सिटी ज्वाइन कर ली थी।


डा. मनमोहन कैंब्रिज सहित देश विदेश की कई नामी यूनिवर्सिटी में ऑनरेरी प्रोफेसर रह चुके हैं। गौरतलब है कि पीयू ने नोबल पुरस्कार विजेता कैलाश सत्यार्थी सहित कई अन्य हस्तियों को भी प्रोफेसरशिप की ऑफर की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed