{"_id":"5dea825c8ebc3e1c1b69531a","slug":"former-mp-raise-questions-over-hyderabad-encounter-case","type":"story","status":"publish","title_hn":"हैदराबाद एनकाउंटरः पूर्व सांसद डा. धर्मवीर गांधी ने उठाए सवाल, न्यायिक जांच की मांग की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हैदराबाद एनकाउंटरः पूर्व सांसद डा. धर्मवीर गांधी ने उठाए सवाल, न्यायिक जांच की मांग की
Sat, 07 Dec 2019 12:38 AM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला/होशियारपुर (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला/होशियारपुर (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Sat, 07 Dec 2019 12:38 AM IST
विज्ञापन
पूर्व सांसद डा. धर्मवीर गांधी
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पटियाला से पूर्व सांसद डा. धर्मवीर गांधी ने हैदराबाद पुलिस द्वारा महिला डॉक्टर से दुष्कर्म और जलाकर मारने के चारों आरोपियों के एनकाउंटर की कड़े शब्दों में निंदा की है। शुक्रवार शाम को जारी बयान में उन्होंने मामले में सुप्रीम कोर्ट के सिटिंग जज की ओर से जुडीशियल जांच किए जाने की मांग की है।
विज्ञापन
डा. गांधी ने अपने बयान में कहा है कि हैदराबाद पुलिस ने ऐसा करके कानून को अपने हाथों में लिया है, जो सरासर गलत है। अपराधियों को कानून के मुताबिक सजा मिलनी चाहिए थी, न कि ऐसे एनकाउंटर में मारा जाना चाहिए था। आगे कहा कि महिलाओं के खिलाफ अपराध को रोकने के लिए फास्ट ट्रैक कोर्ट बनाए जाने चाहिए या अन्य प्रभावी कदम उठाए जाने चाहिए। ऐसा न करके हैदराबाद पुलिस व वहां की सरकार ने शॉर्ट कट अपनाते हुए कानून अपने हाथों में लेकर एनकाउंटर कर डाला। साथ ही कहा कि भारत एक लोकतांत्रिक देश है और हम एक सभ्य समाज में रहते हैं। इस तरह की घटना असभ्य है और गैरकानूनी है।
विज्ञापन
होशियारपुरः दुष्कर्म के दोषियों को जल्द सजा समय की मांग :खन्ना
भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अविनाश राय खन्ना ने हैदराबाद में हुए एनकाउंटर पर संतुष्टी जताई। खन्ना ने हैदराबाद पुलिस के इस एक्शन की सराहना करते हुए कहा कि समाज में महिलाओं के खिलाफ बढ़ रहे अपराध चिंता का विषय हैं। समय की मांग है कि कानून ऐसे अपराधियों को जल्द से जल्द सजा दे, ताकि अपराध से पहले उनके दिमाग में इसके कड़े अंजाम का डर बना रहे।
विज्ञापन
खन्ना ने कहा कि कुछ मानवाधिकार संगठन हैदराबाद पुलिस की कार्रवाई पर प्रश्न चिह्न लगा रहे हैं, जो कि निंदनीय है। अगर पुलिस इन अपराधियों के भागने की कोशिश को नाकाम करने में असफल रहती तब ये संगठन पुलिस की कार्रवाई पर अंगुली उठाते। खन्ना ने कहा कि हम सभी देशवासियों को महिलाओं के खिलाफ हो रहे अपराधियों के खिलाफ आवाज उठानी होगी, ताकि कानून के साथ साथ ऐसे दोषियों को सामाजिक बहिष्कार का भी डर सताता रहे।