फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Former MLA Satkar Kaur arrested with drugs he husband reaction

ड्रग्स के साथ सत्कार कौर गिरफ्तार: पूर्व MLA सत्कार कौर के पति को नहीं था मालूम, अब दिए कुछ ऐसा रिएक्शन

Thu, 24 Oct 2024 11:58 AM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, खरड़
संवाद न्यूज एजेंसी, खरड़ Published by: अंकेश ठाकुर Updated Thu, 24 Oct 2024 11:58 AM IST
सार

फिरोजपुर देहाती की पूर्व विधायक सत्कार कौर के नशा तस्करी मामले में गिरफ्तारी के हर कोई हैरान है। यहां तक कि सत्कार कौर के पति को भी पत्नी के बारे में ऐसी जानकारी नहीं थी कि पत्नी नशे के कारोबार में शामिल है। 

विज्ञापन
Former MLA Satkar Kaur arrested with drugs he husband reaction
पूर्व विधायक सत्कार कौर। - फोटो : संवाद

विस्तार

ड्रग तस्करी के मामले में गिरफ्तार हुई फिरोजपुर देहाती की पूर्व विधायक सत्कार कौर का नाम सामने आ जाने से उसके आसपड़ोस में रहने वाले सभी लोग हैरान हैं। वहीं, सत्कार कौर के पति का कहना है कि उसकी पत्नी ऐसा काम नहीं कर सकती। नशे के कारोबार में उसका ड्राइवर शामिल हो सकता है। सत्कार कौर के पति का कहना है कि उनकी पत्नी को जानबूझकर एक साजिश के तहत फंसाया जा रहा है, वह इस तरह के काम में संलिप्त नहीं हो सकती।
विज्ञापन


सत्कार कौर का सनी एनक्लेव में 170 गज में बना दो मंजिला मकान है। पड़ोस में रहने वाले कई घरों को तो यह भी नहीं पता कि सत्कार कौर पूर्व विधायिका है। सत्कार कौर 2017 से लेकर 2022 तक कांग्रेस की विधायक रही हैं और इसके बाद वह भाजपा में शामिल हो गई थी।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार एक दिल्ली नंबर की क्रूज कार में कुछ लोग ड्रग्स की रकम इकट्ठे करने आए थे। नारकोटिक्स विभाग की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर सनी एनक्लेव की मार्केट में नाका लगा रखा था। सिविल ड्रेस में पुलिस की स्टीम ने जब इस कार को रोकने की कोशिश की तो कार चालक ने पुलिस कर्मचारियों के पैर पर कार चढ़ा दी पुलिस द्वारा कार रोकने पर कार के शीशे टूट गए और कार में सवार दो लोग पैदल भाग निकले। पुलिस टीम ने कार को कब्जे में ले लिया। इसके पीछे बीएमडब्ल्यू कर में पूर्व विधायक आ रही थी। इस कार की तलाशी लेने पर और फिर सत्कार कौर की घर की तलाशी लेने पर 100 ग्राम हीरोइन और डेढ़ लाख रुपये की नकदी बरामद हुई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


आप ने साधा निशाना
पंजाब के वरिष्ठ नेता और प्रवक्ता नील गर्ग ने कहा कि फिरोजपुर ग्रामीण से कांग्रेस की पूर्व विधायक सत्कार कौर की ड्रग्स मामले में गिरफ्तारी से साफ हो गया है कि रिवायती पार्टियां ड्रग तस्करों के साथ कितनी गहराई से जुड़ी हुई हैं। गर्ग ने पंजाब में नशीली पदार्थों की तस्करी को बढ़ावा देने में विपक्षी दलों, कांग्रेस, भाजपा और अकाली दल की भूमिका का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि पंजाब में मादक पदार्थों की तस्करी की जड़ें इसलिए गहरी हुईं, क्योंकि इन पार्टियों ने तस्करों को संरक्षण दिया। गर्ग ने पूर्व विधायक सत्कार कौर की गिरफ्तारी को नशीली दवाओं की तस्करी से जोड़ा और कहा कि इन राजनीतिक हस्तियों ने ऐतिहासिक रूप से नशीली दवाओं के तस्करों को आश्रय प्रदान किया है, जिससे राज्य में नशे की लत से निपटने के प्रयासों को नुकसान पहुंचा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed