फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Former MLA Of Pakistan Baldev Singh Expressed Happiness Over CAB

नागरिकता कानून से इमरान खान की पार्टी के पूर्व विधायक खुश, कहा- भारत को दान करता हूं शरीर

Fri, 13 Dec 2019 09:59 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खन्ना (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खन्ना (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Fri, 13 Dec 2019 09:59 PM IST
विज्ञापन
Former MLA Of Pakistan Baldev Singh Expressed Happiness Over CAB
बलदेव सिंह - फोटो : फाइल फोटो

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान की पार्टी तहरीक-ए-इंसाफ के पूर्व विधायक बलदेव सिंह ने कहा कि नागरिकता संशोधन कानून से कितनी खुशी हुई है, मैं बता नहीं सकता। इसी खुशी में मैं अपना शरीर हिंदुस्तान को दान करता हूं। मेरे मरने के बाद मेरे शरीर का हर हिस्सा देश के काम आ सके, ये भी कम है। 

विज्ञापन


हिंदुस्तान की सरकार ने हमें इस बिल के जरिए जीवनदान दिया है। बलदेव सिंह इस समय खन्ना के मेन बाजार में एक कपड़े की दुकान पर सात हजार रुपये प्रति माह पर काम कर रहे हैं। बलदेव दुकान के मालिक का बार बार धन्यवाद करते हैं, जिन्होंने उनको काम देकर उनके परिवार को भूख से बचाया। 
विज्ञापन


गृह मंत्री शाह का किय धन्यवाद
बता दें कि इससे पहले भी पाक के पूर्व विधायक बलदेव सिंह ने नागरिकता संशोधन बिल पर खुशी जाहिर की थी और कहा था कि यह बिल हमारे लिए अमृत से कम नहीं है। इससे हमें जीने की राह मिल गई। उन्होंने केंद्र की मोदी सरकार का तहे दिल से धन्यवाद भी किया भावुक बलदेव ने कहा कि इस बिल से पाकिस्तान, बांग्लादेश, अफगानिस्तान में रह रहे अल्पसंख्यकों को हिंदुस्तान की सरकार ने जीवनदान दिया है। उन्होंने हिंदुस्तान की सरकार खास तौर पर गृहमंत्री अमित शाह का धन्यवाद किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed