फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Former minister Sunder Sham Arora two marriage palace and mall seized

विजिलेंस का एक्शन: पूर्व मंत्री सुंदर शाम के दो मैरिज पैलेस व मॉल सीज, होशियारपुर के आवास की पैमाइश भी की

Tue, 18 Apr 2023 11:46 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, होशियारपुर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, होशियारपुर (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Tue, 18 Apr 2023 11:46 PM IST
सार

पूर्व मंत्री सुंदर शाम अरोड़ा विजिलेंस के एक अफसर को 50 लाख रुपये देने के आरोप में दबोचे गए थे। इसके बाद से वह जेल के अंदर हैं। उनकी संपत्तियों की विजिलेंस जांच कर रही है।

विज्ञापन
Former minister Sunder Sham Arora two marriage palace and mall seized
सुंदर शाम अरोड़ा। - फोटो : फाइल

विस्तार

पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने कैप्टन अमरिंदर सरकार में मंत्री रहे सुंदर शाम अरोड़ा के खिलाफ भ्रष्टाचार के मामले में कार्रवाई करते हुए मंगलवार को उनके दो मैरिज पैलेस और होशियारपुर-जालंधर रोड पर स्थित एक बड़े मॉल को सीज कर दिया। इस मॉल में कई बड़े ब्रांड्स के शोरूम हैं। वहीं, विजिलेंस की टीम ने पूर्व मंत्री अरोड़ा के होशियारपुर स्थित घर की पैमाइश भी की।

विज्ञापन


विजिलेंस के डीएसपी अजय कुमार के नेतृत्व में विभाग की दो अलग-अलग तकनीकी टीमों ने अरोड़ा के दो मैरिज पैलेस और मॉल का भी मूल्यांकन किया। उन्होंने कहा कि विजिलेंस ने फरवरी में भी अरोड़ा के घर की पैमाइश की थी। विजिलेंस विधायक और मंत्री रहते बनाई गई अरोड़ा की संपत्तियों की जांच कर रही है। 
विज्ञापन


पूर्व मंत्री पर औद्योगिक प्लॉट गलत तरीके से ट्रांसफर कर सरकारी खजाने को नुकसान पहुंचाने का आरोप लगा था। हाल ही में उन्हें गुलमोहर टाउनशिप जमीन ट्रांसफर घोटाले में अंतरिम जमानत मिली थी। अरोड़ा पहले कांग्रेस में थे लेकिन पिछले वर्ष वह भाजपा में शामिल हो गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


50 लाख की घूस देने के आरोप में विजिलेंस ने था पकड़ा
पूर्व मंत्री सुंदर शाम अरोड़ा विजिलेंस के एक अफसर को 50 लाख रुपये देने के आरोप में दबोचे गए थे। इसके बाद से वह जेल के अंदर हैं। उनकी संपत्तियों की विजिलेंस जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed