फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Former minister Gopal Kanda will teach the government a lesson

सरकार को सबक सिखाएंगे पूर्व मंत्री गोपाल कांडा

Tue, 15 Apr 2014 12:31 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पानीपत
ब्यूरो/अमर उजाला, पानीपत Updated Tue, 15 Apr 2014 12:31 PM IST
विज्ञापन
Former minister Gopal Kanda will teach the government a lesson

प्रदेश कांग्रेस सरकार के पूर्व मंत्री ने सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है और कांग्रेस पर हर वर्ग की अनदेखी का आरोप लगाया है। उन्होंने लोकहित और सोच की नई पार्टी के जल्द ही घोषणा करने का भी ऐलान किया।

विज्ञापन


प्रदेश कांग्रेस सरकार में मंत्री रहे गोपाल कांडा बीती देर रात को पानीपत में थे और हुडा सेक्टर-12 में अग्रवाल वैश्य समाज द्वारा आयोजित समाज आपके द्वार कार्यक्रम में बोल रहे थे।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि आज समाज ही नहीं बल्कि पूरा प्रदेश स्वयं को लुटा महसूस कर रहा है। इन लूट खसोट और गुंडागर्दी की राजनीति करने वालों को सबक सिखाने का मौका आ गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अग्रवाल समाज अपने स्तर पर यह सब करेगा और ऐसे नेताओं को उनकी असलियत दिखाकर रहेगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश को जल्द नया राजनीतिक विकल्प दिया जाएगा। इसी महीने नई पार्टी की घोषणा कर दी जाएगी। लोकहित और सोच के साथ बनाई जा रही यह नई पार्टी युवाओं को साथ लेकर प्रदेश का विकास करेगी।

उनकी पार्टी प्रदेश की सभी 90 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ेगी। गोपाल कांडा ने कहा कि मेरा कतरा-कतरा प्रदेश और समाज के विकास में लगेगा। मुश्किल घड़ी में जिसने मेरा सम्मान किया, उसको मैं आजीवन भुला नहीं पाऊंगा। उन्होंने अग्रवाल वैश्य समाज के प्रदेशाध्यक्ष अशोक बुवानीवाला के प्रयासों को सराहनीय बताया।

अशोक बुवानीवाला ने कहा कि अग्रवाल वैश्य समाज का मुख्य उद्देश्य वैश्यजनों को राजनीति के प्रति जागरूक करना और उनको देश की लोकतांत्रिक प्रणाली से जोड़ना है। इसी उद्देश्य के चलते वह समाज को सक्रिय रूप से राजनीति में हिस्सेदारी करने तथा अनिवार्य मतदान के प्रति जागरूक कर रहा है।

उन्होंने कहा कि देश की राजनीति में नित नए परिवर्तन होने के फलस्वरूप उसका असर वैश्य समाज पर भी स्पष्ट नजर आता है। वैश्य समाज सबसे प्रगतिशील समाज है, परंतु राजनीति के क्षेत्र में समाज पिछड़ा हुआ है।

बुवानीवाला ने कहा कि राजनीतिक क्षेत्र में बढ़ते असंतुलन को समझते हुए अग्रवाल वैश्य समाज ने वैश्यजनों को स्पष्ट, पारदर्शी संदेश देते हुए लोकतंत्र के नए मुकाम पर पहुंचाने का सार्थक प्रयास किया है। इसी कड़ी में अग्रवाल वैश्य समाज ने समाज के घर-घर दस्तक देने के लिए ‘समाज आपके द्वार’ जनसंपर्क अभियान चलाने का फैसला किया है।


इस मौके पर महासचिव राकेश मित्तल, नगर पार्षद सुरेंद्र गर्ग, संयोजक हरिओम भाली, लोकसभा अध्यक्ष अशोक मित्तल, रविंद्र गुप्ता, एकता बंसल, सुरेश मित्तल, अशोक गोयल, स्वराज गोयल, प्रवीण मित्तल, पवन मित्तल, सुनील कंसल, सुभाष गुप्ता, अमरनाथ गुप्ता, दिव्या तायल, सुमिता गोयल, विकास अग्रवाल, आनंद कुमार गोयल, राहुल सिंगला, अजय जिंदल, मंजु गुप्ता, कृष्ण गर्ग, नरेश अग्रवाल, नरेश गर्ग, अनिल बंसल, बबली अग्रवाल, राकेश मित्तल, राजेंद्र गर्ग, डा. अंजु गर्ग, गौतमराज सिंगला, अनुभव मित्तल व मनोज गर्ग मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed