{"_id":"63110923df7703189f545131","slug":"former-minister-bharat-bhushan-ashu-did-not-eat-food-on-first-night-in-jail","type":"story","status":"publish","title_hn":"Patiala News: पूर्व मंत्री भारत भूषण आशु ने जेल में पहली रात नहीं खाया खाना, किसी से बात भी नहीं की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Patiala News: पूर्व मंत्री भारत भूषण आशु ने जेल में पहली रात नहीं खाया खाना, किसी से बात भी नहीं की
Fri, 02 Sep 2022 01:06 AM IST
ajay kumar
अमर उजाला/संवाद, पटियाला/कपूरथला (पंजाब)
अमर उजाला/संवाद, पटियाला/कपूरथला (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Fri, 02 Sep 2022 01:06 AM IST
सार
भारत भूषण आशु को बुधवार रात करीब पौने नौ बजे पटियाला की सेंट्रल जेल में लाया गया था, जहां पहले उनका मेडिकल चेकअप किया गया। आशु को रात को जौड़ा चक्की बैरक में रखा गया था।
विज्ञापन
पूर्व मंत्री भारत भूषण आशु।
- फोटो : फाइल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अनाज ढुलाई घोटाले में न्यायिक हिरासत पर पटियाला जेल भेजे गए पंजाब के पूर्व कैबिनेट मंत्री भारत भूषण आशु ने जेल में पहली रात खाना भी नहीं खाया। सारी रात वे बैचेन रहे। सोने के लिए वे लेटे तो सही लेकिन करवटें ही बदलते रहे। बताया जा रहा है कि आशु जेल में ज्यादा किसी से बात नहीं कर रहे हैं।
विज्ञापन
गौरतलब है कि आशु को बुधवार रात करीब पौने नौ बजे पटियाला की सेंट्रल जेल में लाया गया था, जहां पहले उनका मेडिकल चेकअप किया गया। आशु को रात को जौड़ा चक्की बैरक में रखा गया था। गौरतलब है कि पटियाला की जेल में पहले से ही पंजाब कांग्रेस के पूर्व प्रधान नवजोत सिंह सिद्धू, पंजाबी गायक दलेर मेहंदी और पूर्व आईएएस संजय पोपली बंद हैं। सिद्धू जहां दलेर मेहंदी के साथ बैरक नंबर 10 में बंद हैं।
विज्ञापन
पूर्व मंत्री आशु के मामले के तार कपूरथला से जुड़े
भारत भूषण आशु के तार अब कपूरथला से जुड़ने लगे हैं। आशु के संपर्क में रहने वाले कपूरथला के कई सफेदपोश विजिलेंस टीम की रडार पर आ गए हैं। शहर के कई ऐसे सरमायदारों की सूची विजिलेंस के हाथ लगी है, जिन्होंने आशु के मंत्री कार्यकाल के दौरान करोड़ों रुपये का कपूरथला में निवेश करवाया।
विज्ञापन
बहुत जल्द विजिलेंस की कपूरथला में दबिश तेज होने की प्रबल संभावना है। इससे कई सफेदपोशों के चेहरे बेनकाब होंगे। ये वहीं लोग हैं, जो पिछली सरकार के दौरान तत्कालीन मंत्री के खासमखास माने जाते थे। कुछ दिन पहले विजिलेंस टीम ने पूर्व मंत्री भारत भूषण आशू को लुधियाना के एक सैलून से उसे समय गिरफ्तार किया गया था, जब वह अपने बाल कटवाने के लिए आए हुए थे।
आशु के खिलाफ विजिलेंस को गुरप्रीत सिंह ने शिकायत दी थी कि उसने अपने चहेतों को फायदा पहुंचाने के लिए टेंडर वितरण में घपलेबाजी की है। गुरप्रीत सिंह की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए विजिलेंस ने आईपीसी की धारा 420, 409, 467, 468, 471, 120-बी और भ्रष्टाचार रोकथाम कानून की धारा 7, 8, 12, 13 के तहत आशु के खिलाफ लुधियाना में एफआईआर दर्ज करवाई।
विजिलेंस से जुड़े एक अधिकारी ने नाम का खुलासा किए बिना बताया कि बीते समय के दौरान उनके (आशु) करोड़ों रुपये को कपूरथला में भी अलग-अलग जगह निवेश किया गया था। उनके अनुसार उक्त लोग भी विजिलेंस की रडार पर हैं और आने वाले दिनों में कपूरथला में भी विजिलेंस की दबिश से इंकार नहीं किया जा सकता।