{"_id":"649b0ee5e91154b7f60072b3","slug":"former-minister-balbir-sidhu-questioned-for-five-hours-in-ppe-kit-scam-2023-06-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीपीई किट घोटाला: पूर्व मंत्री बलबीर सिद्धू से पांच घंटे पूछताछ, बोले- बदलाखोरी के तहत फंसाया जा रहा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीपीई किट घोटाला: पूर्व मंत्री बलबीर सिद्धू से पांच घंटे पूछताछ, बोले- बदलाखोरी के तहत फंसाया जा रहा
Tue, 27 Jun 2023 10:01 PM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: ajay kumar
Updated Tue, 27 Jun 2023 10:01 PM IST
सार
बलबीर सिंह सिद्धू ने कहा कि मुझ पर लगे सभी आरोप निराधार हैं और विजिलेंस को मांगी गई जानकारी व दस्तावेज उपलब्ध करवा दिए हैं। पूछताछ में उनसे जो भी सवाल किए जा रहे हैं, वह उनका जवाब दे रहे हैं।
विज्ञापन
बलबीर सिंह सिद्धू।
- फोटो : फाइल
विस्तार
आय से अधिक संपत्ति मामले में विजिलेंस ब्यूरो ने पंजाब के पूर्व सेहत मंत्री बलबीर सिंह सिद्धू से मंगलवार को सुबह 10 बजे से दोपहर तीन बजे तक पूछताछ की। कैप्टन अमरिंदर सिंह सरकार में सेहत मंत्री रहे सिद्धू से विजिलेंस ने कोविड के दौरान हुए पीपीई किट घोटाले के मामले में पूछताछ की गई है। इसके अलावा उनसे उनकी संपत्ति व कारोबार संबंधी दस्तावेजों को लेकर भी सवाल पूछे।
विज्ञापन
आरोप है कि पीपीई किटों की खरीद में उन्होंने एक कंपनी को फायदा पहुंचाया। इससे पहले सिद्धू से गत 2 जून और 21 अप्रैल को पूछताछ हो चुकी है। सिद्धू ने पूछताछ के बाद पत्रकारों से कहा कि उन्हें सियासी बदलाखोरी के तहत फंसाया जा रहा है। मुझ पर लगाए सभी आरोप निराधार हैं और उन्होंने विजिलेंस की ओर से मांगी गई जानकारी व दस्तावेज उपलब्ध करवा दिए हैं। पूछताछ में उनसे जो भी सवाल किए जा रहे हैं, वह उनका जवाब दे रहे हैं।
विज्ञापन