फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Former inspector announced to return the presidential honour in support of the peasant movement

किसानों के समर्थन में पूर्व इंस्पेक्टर ने किया राष्ट्रपति सम्मान वापस करने का एलान

Mon, 07 Dec 2020 02:21 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, बठिंडा
अमर उजाला नेटवर्क, बठिंडा Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Mon, 07 Dec 2020 02:21 AM IST
विज्ञापन
Former inspector announced to return the presidential honour in support of the peasant movement
सम्मान... - फोटो : amar ujala
किसान आंदोलन का पंजाब पुलिस के पूर्व इंस्पेक्टर हरपाल सिंह निवासी बठिंडा ने भी समर्थन किया। रविवार को पूर्व इंस्पेक्टर ने अच्छी सेवाएं निभाने के बदले मिले दो राष्ट्रपति अवार्ड वापस करने का एलान किया। 
विज्ञापन


पूर्व इंस्पेक्टर सिंह ने राष्ट्रपति को अवार्ड वापस करने संबंधी लिखे पत्र में कहा है कि कृषि कानूनों को लेकर पंजाब एवं अन्य राज्यों के किसानों को भारत सरकार की ओर से अपमानित किया जा रहा। किसानों को अपमानित करने के रोष में वह अपने दोनों राष्ट्रपति अवार्ड वापस कर रहे। उन्होंने कहा कि उनका यह निर्णय खुद का है। 
विज्ञापन


पूर्व इंस्पेक्टर ने बताया कि वह भी एक किसान के बेटे है और अब रिटायर के होने के बाद वह खुद अपनी जमीन पर खेती करते हैं। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने जो तीन कृषि कानून लागू किए है, उससे किसानों को कोई फायदा नहीं है। उन्होंने केंद्र सरकार से मांग की कि आंदोलनकारी किसानों की मांगें तुरंत मानते हुए तीनों कृषि कानूनों को रद्द किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed