{"_id":"5e854c308ebc3e76b3253327","slug":"former-huzoori-ragi-of-golden-temple-giani-nirmal-singh-passes-away-found-corona-positive-one-day-ago","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nirmal Singh Khalsa: नहीं रहे स्वर्ण मंदिर के पूर्व हजूरी रागी ज्ञानी निर्मल सिंह, कोरोना वायरस से थे संक्रमित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nirmal Singh Khalsa: नहीं रहे स्वर्ण मंदिर के पूर्व हजूरी रागी ज्ञानी निर्मल सिंह, कोरोना वायरस से थे संक्रमित
Thu, 02 Apr 2020 10:35 AM IST
प्राची प्रियम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमृतसर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमृतसर
Published by: प्राची प्रियम
Updated Thu, 02 Apr 2020 10:35 AM IST
विज्ञापन
निर्मल सिंह खालसा डेथ
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्वर्ण मंदिर के पूर्व हजूरी रागी ज्ञानी निर्मल सिंह का गुरुवार तड़के निधन हो गया। पिछले कुछ दिनों से तबीयत खराब होने के बाद बुधवार को उनकी रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई थी। इसके बाद से ही वह वेंटिलेटर पर थे।
विज्ञापन
पंजाब के आपदा प्रबंधन के विशेष मुख्य सचिव केबीएस सिंधु ने आज सुबह यह जानकारी दी कि ज्ञानी निर्मल सिंह का तड़के 4:30 बजे निधन हो गया।
बता दें कि हजूरी रागी ज्ञानी निर्मल सिंह पद्म श्री से सम्मानित थे। एक स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया कि ‘गुरबाणी’ के सभी रागों का ज्ञान रखने वाले 62 वर्षीय पूर्व ‘हजूरी रागी’ हाल ही में विदेश से लौटे थे और बुधवार को वह कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए थे।Giani Nirmal Singh, former Hazoori Ragi of Golden Temple, Amritsar has passed away at around 4:30 AM today. Nirmal Singh had tested positive for #coronavirus on Wednesday: KBS Sidhu, Special Chief Secretary, Punjab Disaster Management (COVID-19)
— ANI (@ANI) April 2, 2020विज्ञापन
विज्ञापन
सरकारी मेडिकल कॉलेज की प्रिंसिपल डॉ. सुजाता शर्मा ने बताया कि उनकी हालत बुधवार शाम को बिगड़नी शुरू हो गई थी और उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था। गुरुवार तड़के 4:30 बजे उनका निधन हो गया।
शर्मा ने बताया कि उन्हें 30 मार्च को सांस लेने में दिक्कत और चक्कर आने की शिकायत के बाद गुरु नानक देव अस्पताल में भर्ती कराया गया था।