फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Former Health Minister Balbir Singh Sidhu Did Not Appear Before Vigilance

Punjab: पूर्व स्वास्थ्य मंत्री बलबीर सिंह सिद्धू विजिलेंस के सामने नहीं हुए पेश, दस्तावेज जुटाने के लिए मांगा

Fri, 05 May 2023 07:29 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Fri, 05 May 2023 07:29 PM IST
सार

पंजाब में जब से आम आदमी पार्टी की सरकार आई है तब से कांग्रेस के कई पूर्व मंत्री भ्रष्टाचार के केस में जेल जा चुके हैं। वहीं पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी समेत कई मंत्रियों के खिलाफ जांच चल रही है।

विज्ञापन
Former Health Minister Balbir Singh Sidhu Did Not Appear Before Vigilance
बलबीर सिंह सिद्धू। - फोटो : फाइल

विस्तार

आय से अधिक संपत्ति के मामले में सूबे के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री बलबीर सिंह सिद्धू शुक्रवार को विजिलेंस ब्यूरो के सक्षम पेश होने नहीं पहुंचे। उन्होंने विजिलेंस ब्यूरो से दस्तावेज इकट्ठा करने के लिए और समय की मांग की है क्योंकि वह विभिन्न विभागों से दस्तावेज जुटा रहे हैं। इस वजह से उन्हें इस काम में समय लग रहा है। इस बारे में उन्होंने विजिलेंस को पत्र लिखा है। उन्होंने कहा कि अब दोबारा जब भी विजिलेंस बुलाएगी तो वह उसके समक्ष पेश हो जाएंगे।

विज्ञापन


इससे पहले बलबीर सिद्धू विजिलेंस के समक्ष 21 अप्रैल को पेश हुए थे। इस दौरान विजिलेंस ने उनसे करीब साढ़े आठ घंटे तक पूछताछ की थी। इस दौरान आय से अधिक संपत्ति व उनके समय में स्वास्थ्य विभाग में हुई खामियों से जुड़े सवाल पूछे गए थे। इसके बाद विजिलेंस ने उन्हें एक प्रोफार्मा दिया गया था। साथ ही हिदायत दी थी कि इस प्रोफार्मा को भरकर पांच मई को उन्हें सौंप दे। इस दौरान ही उनसे सवाल जवाब होंगे। हालांकि इससे पहले वह पेश नहीं हुए। याद रहे कि राज्य में जब से आम आदमी पार्टी की सरकार आई है तब से कांग्रेस के कई पूर्व मंत्री भ्रष्टाचार के केस में जेल जा चुके हैं। वहीं पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी समेत कई मंत्रियों के खिलाफ जांच चल रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed