{"_id":"62f0f5365173fd2d873d45e9","slug":"former-haryana-minister-sampat-singh-has-joined-congress","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुलदीप बिश्नोई की घेराबंदी: संपत सिंह समेत दो पूर्व विधायक कांग्रेस में शामिल, आदमपुर में घेरने की तैयारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुलदीप बिश्नोई की घेराबंदी: संपत सिंह समेत दो पूर्व विधायक कांग्रेस में शामिल, आदमपुर में घेरने की तैयारी
Mon, 08 Aug 2022 05:06 PM IST
निवेदिता वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Mon, 08 Aug 2022 05:06 PM IST
सार
हरियाणा कांग्रेस प्रधान उदयभान ने संपत सिंह को पार्टी में शामिल किया। इस दौरान नेता प्रतिपक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा और राज्यसभा सांसद दीपेंद्र हुड्डा भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
संपत सिंह कांग्रेस में शामिल।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हरियाणा कांग्रेस ने आदमपुर उपचुनाव से पहले ही कुलदीप बिश्नोई को उनके घर में ही घेराबंदी शुरू कर दी है। इसी कड़ी में बिश्नोई के धूर विरोधी पूर्व मंत्री प्रो. संपत सिंह, नारनौंद से पूर्व विधायक प्रो. रामभगत शर्मा और नारनौल से पूर्व विधायक रहे राधेश्याम शर्मा ने सोमवार को बीजेपी छोड़कर कांग्रेस का दामन थाम लिया। इनके साथ ही हिसार और आदमपुर से दर्जनभर पूर्व सरपंचों ने भी कांग्रेस ज्वाइन की।
विज्ञापन
संपत सिंह का हिसार क्षेत्र में प्रभाव है और वह आदमपुर से भी चुनाव लड़ चुके हैं। इसके अलावा, नारनौंद से पूर्व विधायक प्रोफेसर रामभगत शर्मा का भी हिसार क्षेत्र में प्रभाव है। बिश्नोई के कांग्रेस छोड़ने के बाद कांग्रेस ने हिसार में अपना संगठन मजबूत करने पर विशेष जोर दिया है। इससे पहले, चंडीगढ़ स्थित नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा के आवास पर सभी नेताओं को प्रदेशाध्यक्ष उदयभान ने कांग्रेस का पटका पहनाकर स्वागत किया। साथ ही उनको प्राथमिक सदस्यता की पर्ची भी दी।
विज्ञापन
इस दौरान, अंबाला से हरियाणा डेमोक्रेटिक फ्रंट से हिम्मत सिंह और ऑल इंडिया पंजाब नेशनल बैंक एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष रहे ललित अरोड़ा ने कांग्रेस के साथ अपने राजनीतिक सफर की शुरुआत की है। गौर हो कि वरिष्ठ नेता और 6 बार विधायक रह चुके प्रोफेसर संपत सिंह ने दीपेंद्र सिंह हुड्डा के साथ कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल से मुलाकात कर चुके हैं। पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि कद्दावर नेताओं द्वारा पार्टी ज्वाइन करने से प्रदेश में कांग्रेस को मजबूती मिलेगी। उन्होंने दावा किया कि आदमपुर उपचुनाव में भी कांग्रेस ही जीतेगी, कांग्रेस 2024 में सरकार बनाएगी।
विज्ञापन
खुद और बेटे के लिए भी मांगेंगे टिकट: प्रो. संपत सिंह
प्रेसवार्ता के दौरान एक सवाल के जवाब में संपत सिंह ने कहा कि वह अपने बेटे और खुद के लिए टिकट मांगेंगे। हालांकि, किस हलके के लिए टिकट की मांग रहेगी, इस पर कहा पार्टी जो फैसला करेगी वह मान्य होगा। आदमपुर से चुनाव लड़ने के सवाल पर कहा कि चुनाव घोषित होने के बाद सब पार्टी तय करेगी।
वह कांग्रेस के लिए काम करेंगे। हालांकि, उन्होंने कहा कि वह पूर्व सीएम भजनलाल की धर्मपत्नी जसमा देवी को भी चुनाव में हरा चुके हैं। पहले कांग्रेस छोड़ने के सवाल पर संपत सिंह ने कहा कि कुलदीप बिश्नोई का नाम लिए बिना कहा कि पहले कुछ स्वार्थी लोग पार्टी में थे लेकिन अब वह पार्टी से बाहर चले गए हैं, इसलिए वह खुद दोबारा कांग्रेस में आ रहे हैं।