फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Former Haryana Governor Dhanik Lal Mandal passes away

Haryana: हरियाणा के पूर्व राज्यपाल धनिक लाल मंडल का निधन, सीएम और गवर्नर ने जताया शोक

Mon, 14 Nov 2022 03:06 PM IST
निवेदिता वर्मा पीटीआई, चंडीगढ़
पीटीआई, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Mon, 14 Nov 2022 03:06 PM IST
सार

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भी एक ट्वीट में समाजवादी नेता के निधन पर शोक व्यक्त किया। उन्होंने मंडल की मृत्यु को समाज और भारतीय राजनीति के लिए अपूरणीय क्षति और उनके लिए व्यक्तिगत क्षति बताया। 

विज्ञापन
Former Haryana Governor Dhanik Lal Mandal passes away
हरियाणा के पूर्व गवर्नर धनिक लाल मंडल। - फोटो : twitter

विस्तार

हरियाणा के पूर्व राज्यपाल और बिहार विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष धनिक लाल मंडल का 90 वर्ष की आयु में निधन हो गया। हरियाणा के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय और मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने मंडल को श्रद्धांजलि दी।  

विज्ञापन


दत्तात्रेय ने ट्वीट किया-हरियाणा के पूर्व राज्यपाल धनिक लाल मंडल के निधन पर गहरा दुख हुआ। शोक संतप्त परिवार, दोस्तों और प्रशंसकों के प्रति मेरी हार्दिक संवेदना! ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें। ओम शांति।
विज्ञापन


वहीं सीएम मनोहर लाल ने कहा कि हरियाणा के पूर्व राज्यपाल धनिक लाल मंडल के निधन के बारे में सुनकर बहुत दुख हुआ। मंडल को हमेशा एक सक्षम राजनेता, प्रशासक और एक सामाजिक कार्यकर्ता के रूप में याद किया जाएगा। मंडल ने 1990 और 1995 के बीच हरियाणा के राज्यपाल के रूप में कार्य किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भी एक ट्वीट में समाजवादी नेता के निधन पर शोक व्यक्त किया। उन्होंने मंडल की मृत्यु को समाज और भारतीय राजनीति के लिए अपूरणीय क्षति और उनके लिए व्यक्तिगत क्षति बताया। नीतिश कुमार ने कहा कि मंडल का अंतिम संस्कार राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगा।


बिहार के मधुबनी के बेल्हा में 30 मार्च, 1932 को जन्मे, मंडल 1967, 1969 और 1972 में तीन बार बिहार विधानसभा के लिए चुने गए। वह 1967 में बिहार विधानसभा के अध्यक्ष थे। मंडल 1977 में लोकसभा के लिए चुने गए और जनवरी 1980 तक गृह राज्य मंत्री के रूप में कार्य किया। वे 1980 में दूसरी बार लोकसभा के लिए चुने गए।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed