फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Former Haryana DGP Hans Raj Swan passed away today in Panchkula

हरियाणा के पूर्व डीजीपी हंसराज स्वान का निधन, सीएम मनोहर लाल ने जताया शोक

Thu, 07 May 2020 09:31 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पंचकूला ( हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पंचकूला ( हरियाणा) Published by: ajay kumar Updated Thu, 07 May 2020 09:31 PM IST
विज्ञापन
Former Haryana DGP Hans Raj Swan passed away today in Panchkula
पूर्व डीजीपी हंसराज स्वान - फोटो : फाइल फोटो

हरियाणा के पूर्व डीजीपी हंसराज स्वान का गुरुवार सुबह निधन हो गया। सुबह करीब 7 बजे नागरिक अस्पताल सेक्टर-6 में जब उन्हें लेकर परिवार के सदस्य पहुंचे तो डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। वे पिछले काफी समय से बीमार थे। सेक्टर-6 स्थित अपने निवास पर उन्होंने अंतिम सांस ली। 

विज्ञापन


स्वान 1957 बैच के आईपीएस ऑफिसर थे और वे बंसीलाल सरकार में प्रदेश के डीजीपी रह चुके हैं। हंसराज स्वान बहुत मिलनसार और मृदुभाषी स्वाभाव के थे। उनके निधन पर रिटायर्ड आईपीएस एसोसिएशन ने गहरा दुख व्यक्त किया। हरियाणा के पूर्व डीजीपी बीएस संधू ने कहा कि हंसराज स्वान जैसे डीजीपी से बहुत कुछ सीखने को मिला था। वे एक बेहतरीन व्यक्ति थे। उनके निधन से भारी क्षति हुई है। 2012 में स्वान ने 'हू रन पुलिस' नामक किताब भी लिखी थी। वे काफी समय तक भाजपा के सक्रिया कार्यकर्ता के तौर पर काम करते रहे। 
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने व्यक्त किया शोक
प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने पूर्व डीजीपी हंसराज स्वान के निधन पर गहरा दुख प्रकट किया है। उन्होंने कहा कि स्वान भाजपा के सक्रिय नेता थे। उन्होंने दो बार चुनाव भी लड़ा। उनका निधन पार्टी के लिए बड़ी क्षति है, जिसे पूरा नहीं किया जा सकता है। उन्होंने कहा की वह और पार्टी का हर कार्यकर्ता उनके परिवार के साथ हमेशा कंधे से कंधा मिलाकर खड़ा नजर आएगा।  
विज्ञापन
विज्ञापन


शोक जताने वालों का लगा तांता
जैसे ही पूर्व डीजीपी के निधन की खबर फैली उनके आवास पर शोक व्यक्त करने वालों का तांता लग गया। हंसराज स्वान के निधन पर हरियाणा विधानसभा के अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता, भाजपा के जिलाध्यक्ष दीपक शर्मा, वरिष्ठ भाजपा नेता कुलभूषण गोयल, महासचिव हरेंद्र मलिक सहित तमाम लोगों ने शोक व्यक्त किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed