Punjab News: सुनाम में कांग्रेस को झटका, संजय गोयल भाजपा में शामिल, अरविंद खन्ना ने किया स्वागत
संजय गोयल पिछले 30 साल से कांग्रेस पार्टी से जुड़े थे। वे लगातार 12 साल तक कांग्रेस के ब्लाक अध्यक्ष रहे हैं लेकिन पिछले करीब डेढ़ साल से कांग्रेस की सियासी गतिविधियों से किनारा कर रखा था। गोयल भाजपा नेता अरविंद खन्ना के करीबी हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
संजय गोयल ने पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी की सदस्यता से इस्तीफा देने के बाद शुक्रवार को भाजपा का दामन थाम लिया है। भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष अरविंद खन्ना के नेतृत्व में उनके परिवार ने औपचारिक रूप से भाजपा में शामिल होने की घोषणा की। शुक्रवार को पुरानी अनाज मंडी में पहुंचे अरविंद खन्ना और दामन थिंद बाजवा ने पूरे परिवार का भाजपा में शामिल होने पर स्वागत किया।
भाजपा में शामिल होने वालों में संजय गोयल के अलावा उनके भाई राजेश काला (आढ़ती एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष), नपी गोयल और अन्य सदस्य थे। इस मौके पर अरविंद खन्ना ने कहा कि संजय गोयल के परिवार से उनका नाता दो दशक पुराना है। उन्हें पार्टी में उचित मान सम्मान मिलेगा। दामन थिंद बाजवा ने कहा कि उनके राजनीति जीवन की शुरुआत में सबसे पहले उनके साथ खड़े रहने वालों में संजय गोयल व उनका परिवार है। उन्हें बेहद खुशी हुई है कि फिर उनका साथ मिल रहा है।
बता दें कि संजय गोयल पिछले 30 साल से कांग्रेस पार्टी से जुड़े थे। वे लगातार 12 साल तक कांग्रेस के ब्लाक अध्यक्ष रहे हैं लेकिन पिछले करीब डेढ़ साल से कांग्रेस की सियासी गतिविधियों से किनारा कर रखा था।
भारत को तोड़ने वाली कांग्रेस अब जोड़ने की नाकाम कोशिश में: अरविंद खन्ना
अरविंद खन्ना ने कहा कि भारत को तोड़ने वाली कांग्रेस अब भारत को जोड़ने की नाकाम कोशिश में है। उन्होंने सवालिया लहजे में कहा कि भारत जोड़ो यात्रा शुरू करने वाली कांग्रेस अब केंद्र सरकार की ओर से भारत शब्द के इस्तेमाल पर आपत्ति क्यों जता रही है? शुक्रवार को पुरानी अनाज मंडी में संजय गोयल के कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि देश के संविधान में भारत का बार-बार जिक्र है।उन्होंने दावा किया कि आगामी लोकसभा चुनाव में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा 303 से ज्यादा सीटें जीतकर फिर से सत्ता में आएगी।
पंजाब में आप सरकार झूठ की बुनियाद पर टिकी
कांग्रेस व आम आदमी पार्टी के गठबंधन पर सवाल उठाते हुए उन्होंने कहा कि दोनों दल एक-दूसरे पर गंभीर आरोप लगाते आ रहे हैं। आप सरकार तो कांग्रेस के कई पूर्व मंत्रियों व नेताओं के खिलाफ भ्रष्टाचार के मामले दर्ज कर कार्रवाई कर रही है। इस गठबंधन को देश की जनता स्वीकार नहीं करेगी। उन्होंने कहा कि पंजाब की आप सरकार झूठ की बुनियाद पर टिकी है। देश में अगर झूठ बोलने में कोई सबसे ज्यादा माहिर है तो वो आम आदमी पार्टी के नेता हैं। पंजाब में तीन माह में नशा खत्म करने का दावा करने वाली आम आदमी पार्टी की सरकार के कार्यकाल में पंजाब नशे का दरिया बन चुका है। बेरोजगारी व भ्रष्टाचार चरम पर है।