फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Former CM Virbhadra Singh gets leave from PGI chandigarh

पूर्व सीएम वीरभद्र सिंह को चंडीगढ़ पीजीआई से मिली छुट्टी, पांच दिन से थे भर्ती

Fri, 07 Sep 2018 09:44 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Fri, 07 Sep 2018 09:44 AM IST
विज्ञापन
Former CM Virbhadra Singh gets leave from PGI chandigarh
वीरभद्र सिंह - फोटो : फाइल फोटो
हिमाचल के पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह को पीजीआई से पांचवें दिन छुट्टी मिल गई है। गुरूवार करीब साढ़े तीन बजे वे पीजीआई से रवाना हुए। शनिवार को दिल्ली जाते वक्त बेचैनी होने पर उन्हें पीजीआई में दाखिल कराया गया था। पीजीआई की एंडोक्राइनोलॉजी, नेफ्रोलॉजी और कार्डियोलाजी के डाक्टरों ने उनके स्वास्थ्य का चेकअप किया। जांच में पता चला कि उनकी हार्ट बीट बढ़ी हुई है। 
विज्ञापन


उनके स्वास्थ्य में सुधार शनिवार शाम से आने लगा था। अगले ही दिन वे वापस जाना चाहते थे, मगर पीजीआई ने उन्हें छुट्टी नहीं दी थी। पीजीआई के सूत्रों ने बताया कि वे वापस शिमला आईजीएमसी में चेकअप कराना चाहते थे, मगर पीजीआई के डाक्टरों ने उन्हें इजाजत नहीं दी। पूर्व सीएम एडवांस कार्डियक सेंटर में कार्डियोलाजी के डाक्टरों की देखरेख में दाखिल रहे। बुधवार को वे पूरी तरह से स्वास्थ्य हो गए और उनकी हार्ट बीट भी कंट्रोल में आ गई। उसके बाद उन्हें वीरवार शाम पीजीआई से छुट्टी दे दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed