एलान: पूर्व सीएम प्रकाश सिंह बादल ने छोड़ी सरकारी पेंशन, अनुुरोध-इस पैसे को लोगों की भलाई में लगाए पंजाब सरकार
प्रकाश सिंह बादल पंजाब में सबसे कम उम्र में मुख्यमंत्री बन गए थे। 27 मार्च 1970 को जब वह पहली बार सीएम बने तब उनकी उम्र 42 साल थी। उनके नाम ही सबसे ज्यादा चार बार मुख्यमंत्री रहने का रिकॉर्ड भी है।
विस्तार
पंजाब के पूर्व सीएम और शिरोमणि अकाली दल के संरक्षक प्रकाश सिंह बादल ने पूर्व विधायक के तौर पर मिलने वाली पेंशन को छोड़ दिया है। उन्होंने कहा कि मैं पंजाब सरकार और विधानसभा अध्यक्ष से अनुरोध करता हूं कि पूर्व विधायक के रूप में मुझे जो भी पेंशन मिलती है, कृपया उसका उपयोग पंजाब की जनता के हित में करें। इसे किसी भी हाल में मेरे पास नहीं भेजा जाना चाहिए। लिखित में औपचारिक अनुरोध अलग से भेजा जा रहा है।
I request @PunjabGovtIndia &hon’ble speaker that whatever pension accrues to me as ex MLA may please be used for the interests of the people of Pb (Lok hitaan vaaste). It should in no case be sent to me. Formal request in writing being sent separately- Parkash S. Badal, Former CM pic.twitter.com/ZZKBpcmw39
— Shiromani Akali Dal (@Akali_Dal_) March 17, 2022विज्ञापन
प्रकाश सिंह बादल पंजाब में सबसे कम उम्र में मुख्यमंत्री बन गए थे। 27 मार्च 1970 को जब वह पहली बार सीएम बने तब उनकी उम्र 42 साल थी। उनके नाम ही सबसे ज्यादा चार बार मुख्यमंत्री रहने का रिकॉर्ड भी है। सबसे लंबा कार्यकाल पूरा करने का रिकॉर्ड भी बड़े बादल के नाम है। बादल लगातार 10 साल 15 दिन मुख्यमंत्री रह चुके हैं। इसके अलावा सबसे उम्रदराज सीएम का खिताब भी प्रकाश सिंह बादल के पास ही है। 2017 में जब वह अपना आखिरी कार्यकाल पूरा कर रहे थे, तब उनकी उम्र 89 साल थी। इस बार वे लंबी से चुनाव हार गए हैं। वे विधानसभा चुनाव के सबसे उम्रदराज उम्मीदवार थे।