फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Former CM Manohar Lal may also get responsibility in the organization

Chandigarh News: पूर्व सीएम मनोहर लाल को संगठन में भी मिल सकती है जिम्मेदारी

Fri, 07 Jun 2024 03:04 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 07 Jun 2024 03:04 AM IST
विज्ञापन
Former CM Manohar Lal may also get responsibility in the organization
नई दिल्ली पहुंचे मनोहर लाल, संगठन के कामकाज का है लंबा अनुभव
विज्ञापन



अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। लोकसभा चुनाव परिणाम के बाद भाजपा अपने संगठन में बड़े बदलाव करने जा रही है। राष्ट्रीय अध्यक्ष और महामंत्री संगठन के तौर पर नए चेहरों को जिम्मेदारी दी जा सकती है। चर्चा है कि विदिशा से भारी मतों से जीते शिवराज सिंह चौहान को भाजपा का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाया जा सकता है। दरअसल, चुनाव को देखते हुए भाजपा ने राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का कार्यकाल 30 जून तक बढ़ा दिया था। वहीं, संगठन में शामिल होने वालों में दूसरा नाम हरियाणा के पूर्व सीएम मनोहर लाल का है। मुख्यमंत्री पद से हटने के बाद उनके बारे में माना जा रहा था कि केंद्र में उन्हें बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है। करनाल लोकसभा सीट से चुने गए मनोहर लाल को दिल्ली बुला लिया गया है। वीरवार को वह दिल्ली में थे। उन्हें राष्ट्रीय महामंत्री (संगठन) की जिम्मेदारी मिल सकती है। हालांकि उन्हें केंद्रीय मंत्री बनाए जाने की भी चर्चा है। राज्य में चार महीने बाद विधानसभा के चुनाव हैं। चुनाव को देखते हुए केंद्र यहां से जीते सांसदों को कैबिनेट में भी मौका देना चाहेगी, मगर केंद्र में साझा सरकार बनने की वजह से संभव है कि हरियाणा से जीते पांच सांसदों में किसी एक को कैबिनेट में शामिल किया जाए और वहीं दूसरे सांसद को संगठन में। ऐसे में संगठन में शामिल होने वालों की सूची में मनोहर लाल का सबसे ऊपर है। 2014 में सीएम बनने से पहले संगठन से ही जुड़े रहे थे। उनके पास संगठन में कामकाज का बड़ा अनुभव है। मोदी और शाह के साथ उनकी काफी घनिष्ठता है। उन्होंने और मोदी ने साथ में ही हरियाणा में संगठन का काम भी किया है। कुछ का यह भी कहना है कि शिवराज सिंह चौहान के मना करने की स्थिति पर मनोहर लाल को भी अध्यक्ष पद सौंपा जा सकता है।


सीएम नायब सैनी भी दिल्ली पहुंचे
सीएम नायब सिंह सैनी भी वीरवार शाम दिल्ली पहुंच गए हैं। लोकसभा चुनाव परिणाम की समीक्षा के लिए भाजपा ने अपने सभी सीएम, डिप्टी सीएम, सांसद को दिल्ली बुला लिया है। शुक्रवार को भाजपा का शीर्ष नेतृत्व इन सभी के साथ बैठक करेगा। शीर्ष नेतृत्व सीएम नायब सिंह सैनी व पूर्व सीएम मनोहर लाल के साथ आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर भी बातचीत कर सकता है। इसके साथ प्रदेश अध्यक्ष की नियुक्ति के बारे में भी चर्चा हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed