{"_id":"5b75b26642c7925882420af5","slug":"former-cm-hooda-charged-with-insulting-the-national-anthem","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरियाणाः पूर्व सीएम हुड्डा पर राष्ट्रगान का अपमान करने का आरोप, ऑनलाइन शिकायत दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरियाणाः पूर्व सीएम हुड्डा पर राष्ट्रगान का अपमान करने का आरोप, ऑनलाइन शिकायत दर्ज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महेंद्रगढ़ (हरियाणा)
Updated Fri, 17 Aug 2018 11:16 AM IST
विज्ञापन
bhupinder singh hooda
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा पर राष्ट्रगान का अपमान करने का आरोप लगाते हुए पुलिस को शिकायत दी गई है। भारत स्काउट एंड गाइड के कमिश्नर नरेश कादियान ने पुलिस विभाग की साइट पर ऑनलाइन शिकायत की है। शिकायत की कॉपी महेंद्रगढ़ के डीएसपी सतेंद्र कुमार और महेंद्रगढ़ थाना प्रभारी को भी दी है। मामले में पुलिस ने केस दर्ज नहीं किया है।
महेंद्रगढ़ खेल स्टेडियम में 12 अगस्त को कांग्रेस ने जनक्रांति रैली आयोजित की थी। रैली में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा मुख्यातिथि थे। हुड्डा के संबोधन के तुरंत बाद साउंड सिस्टम पर राष्ट्रगान शुरू कर दिया था। आरोप है कि राष्ट्रगान शुरू होने के कुछ सेकेंड बाद ही हुड्डा ने राष्ट्रगान को रुकवा दिया था।
इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। गुरूवार को झज्जर जिले के सिवाणा निवासी नरेश कादियान ने पुलिस को ऑनलाइन शिकायत दी है। महेंद्रगढ़ थाना प्रभारी कैलाश चंद सोनी का कहना है कि मामले को लेकर सरकारी अधिवक्ता से कानूनी राय ली जाएगी। उसके बाद आगे की कार्रवाई करेंगे।