फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Former Civil Surgeon of Firozpur Dr. GS Dhillon won many medals in sports competitions at age of 70

Punjab: 70 वर्षीय पूर्व सर्जन ने खेलों में लहराया परचम, डॉ. ढिल्लों की सोच-खिलाड़ी कभी बूढ़ा नहीं होता

Fri, 29 Dec 2023 02:25 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजपुर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजपुर (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Fri, 29 Dec 2023 02:25 PM IST
सार

डॉ. ढिल्लों की आयु 70 साल से अधिक है। वह रोजाना सुबह दौड़ लगाते हैं। इसके अलावा डिस्कस थ्रो, गोला फेंक व भाला फेंक का अभ्यास भी करते हैं। हाल ही में धर्मशाला में हुई नेशनल एथलीट मीट में उन्होंने हिस्सा लिया था।

विज्ञापन
Former Civil Surgeon of Firozpur Dr. GS Dhillon won many medals in sports competitions at age of 70
फिरोजपुर के रिटायर्ड सिविल सर्जन डॉ. जी एस ढिल्लों - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

जज्बे के सामने उम्र मायने नहीं रखती। इस बात को पंजाब के एक सेवानिवृत्त सर्जन ने साबित कर दिखाया है। फिरोजपुर के रिटायर्ड सिविल सर्जन डॉ. जी एस ढिल्लों ने 70 साल की उम्र में धर्मशाला, संगरूर व फिरोजपुर में होने वाली खेल प्रतियोगिता में सात गोल्ड, एक सिल्वर व एक कांस्य पदक जीते हैं। डॉ. ढिल्लों का कहना है कि खेलते रहने से व्यक्ति बूढ़ा नहीं होता और बीमारी उसके करीब नहीं आती।

विज्ञापन


डॉ. ढिल्लों ने बताया कि उनकी आयु 70 साल से अधिक है। वह रोजाना सुबह दौड़ लगाते हैं। इसके अलावा डिस्कस थ्रो, गोला फेंक व भाला फेंक का अभ्यास भी करते हैं। उन्होंने बताया कि हाल ही में धर्मशाला में हुई नेशनल एथलीट मीट में उन्होंने हिस्सा लिया था। उनकी उम्र के बहुत से खिलाड़ियों ने प्रतियोगिता में भाग लिया। ढिल्लों ने डिस्कस थ्रो, गोला फेंक व भाला फेंक मुकाबले में तीन गोल्ड मेडल जीते हैं। इसी तरह कुछ दिन पूर्व फिरोजपुर में हुई जिला एथलीट मीट में भी डिस्कस थ्रो, गोला और भाला फेंक प्रतियोगिता में तीन गोल्ड मेडल जीते हैं।
विज्ञापन


इसके अलावा संगरूर में हुई स्टेट एथलीट मीट में हिस्सा लिया। इसमें गोला फेंक मुकाबले में एक गोल्ड पदक, भाला फेंक प्रतियोगिता में सिल्वर मेडल और डिस्कस थ्रो में कांस्य पदक जीता है। कुल मिलाकर तीन प्रतियोगिताओं में सात गोल्ड मेडल समेत नौ पदक जीते हैं। ढिल्लों ने कहा कि किसी भी प्रकार का खेल खेलने से व्यक्ति स्वस्थ रहता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed