फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Former Chief Minister Rajinder Kaur Bhattal should be arrested immediately: Giani Harpreet

पूर्व मुख्यमंत्री राजिंदर कौर भट्ठल को तुरंत गिरफ्तार किया जाए : ज्ञानी हरप्रीत

Fri, 30 Jan 2026 08:34 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 30 Jan 2026 08:34 PM IST
विज्ञापन
Former Chief Minister Rajinder Kaur Bhattal should be arrested immediately: Giani Harpreet
अमृतसर। शिरोमणि अकाली दल (पुनर्गठन) के प्रधान जत्थेदार ज्ञानी हरप्रीत सिंह ने मुख्यमंत्री भगवंत मान से पूर्व मुख्यमंत्री राजिंदर कौर भट्ठल को तत्काल गिरफ्तार करने की मांग की है। उन्होंने यह मांग भट्ठल के कथित खुलासे के आधार पर की, जिसमें भट्ठल ने सोशल मीडिया पर दावा किया कि उनके मुख्यमंत्री रहते हुए पंजाब पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने उनसे प्रदेश में बम विस्फोट करवाकर राज्य की शांति भंग करने और सत्ता हासिल करने का प्रस्ताव रखा था। ज्ञानी हरप्रीत ने इसे प्रदेश की आंतरिक सुरक्षा से जुड़ा गंभीर मामला करार देते हुए उच्चस्तरीय और निष्पक्ष जांच की मांग की। उन्होंने पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों के नाम सार्वजनिक करने और उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करने की भी अपील की। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने कार्रवाई में ढिलाई बरती, तो अकाली दल (पुनर्गठन) प्रदेशव्यापी आंदोलन करने से पीछे नहीं हटेगा। ज्ञानी हरप्रीत ने जनता को सच्चाई जानने का अधिकार बताते हुए सरकार से तुरंत एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई सुनिश्चित करने की अपील की। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed