फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Former central and AAP leader Harmohan Dhawan passes away, was ill for a long time

Chandigarh News: पूर्व केंद्रीय केंद्रीय व आप नेता हरमोहन धवन का निधन, काफी समय से थे बीमार

Sun, 28 Jan 2024 04:14 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 28 Jan 2024 04:14 AM IST
विज्ञापन
Former central and AAP leader Harmohan Dhawan passes away, was ill for a long time
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

चंडीगढ़। आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता व पूर्व केंद्रीय नागरिक उड़्डयन मंत्री हरमोहन धवन का शनिवार देर शाम मोहाली के एक निजी अस्पताल में निधन हो गया। वह 83 वर्ष के थे और कुछ समय से बीमार चल रहे थे। धवन ने अंतिम समय तक आम लोगों के लिए संघर्ष किया। जनता के लिए वह कई बार जेल भी गए थे। उनके निधन से शहर में शोक की लहर दौड़ गई।
हरमोहन धवन का जन्म 14 जुलाई 1940 को फतेहजंग जिला कैंबलपुर (अब पाकिस्तान में) हुआ था। भारत-पाक बंटवारे के बाद वह अपने परिवार के साथ अंबाला छावनी आ गए थे। वहीं से उन्होंने मैट्रिक और इंटर की परीक्षा पास की थी। वर्ष 1989 में धवन चंडीगढ़ के सांसद चुने गए थे। पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर की सरकार में वह नागरिक उड्डयन मंत्री रहे।
विज्ञापन

वह अपने पीछे पत्नी सतिंदर धवन और दो बेटों व बेटी सहित भरे-पूरे परिवार को छोड़ गए हैं। धवन ने पंजाब विश्वविद्यालय चंडीगढ़ से वनस्पति विज्ञान से बीएससी (ऑनर्स) किया था। उन्होंने वर्ष 1977 में राजनीति में प्रवेश किया और 1981 में चंडीगढ़ जनता पार्टी के अध्यक्ष बने। वह कांग्रेस, बसपा और भाजपा में भी रहे। अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली दिल्ली सरकार के प्रदर्शन से प्रभावित होकर धवन बाद में आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए थे। सांसद रहते हुए उन्होंने शहर के विकास में विशेष योगदान दिया। कॉलोनी के लोगों को मालिकाना हक दिलाया। रेहड़ी-फड़ी वालों को पक्के बूथ दिलवाए। कॉलोनी और गांव के लोगों के लिए हमेशा संघर्ष करते रहे। सेक्टर-32 का जीएमसीएच हरमोहन धवन के प्रयासों से ही बन पाया। उनके निधन पर शहर के कई नेताओं समेत अन्य लोगों ने गहरा शोक व्यक्त किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed