फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   former bsf constable tej bahadur yadav's son rohit found dead in rewari

मेरी बर्खास्तगी का दुख झेला, तब ऐसा कदम नहीं उठाया, बेटे की मौत पर तेज बहादुर का बयान

Sat, 19 Jan 2019 09:25 AM IST
खुशबू गोयल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रेवाड़ी (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रेवाड़ी (हरियाणा) Published by: खुशबू गोयल Updated Sat, 19 Jan 2019 09:25 AM IST
विज्ञापन
former bsf constable tej bahadur yadav's son rohit found dead in rewari
तेजबहादुर

बेटे की मौत पर बीएसएफ के पूर्व जवान तेज बहादुर का बयान आया है। उन्होंने कहा कि संभवतः बेटे द्वारा सेल्फी ली जा रही होगी और तभी ट्रिगर दब गया होगा। क्योंकि रिवाल्वर की अन्य गोलियां निकाली हुई हैं। तेज बहादुर यादव ने बेटे द्वारा आत्महत्या जैसे कदम उठाने से साफ इनकार करते हुए कहा है कि वह बहादुर जवान का बेटा था। उसने मेरी बर्खास्तगी जैसा दुख झेला है तब ऐसा कदम नहीं उठाया तो अब क्यों उठाता। 

विज्ञापन


जानकारी मिलने के बाद प्रयाग कुंभ से लौटे तेज बहादुर यादव शुक्रवार सुबह अपने घर पहुंचे। उनका कहना है कि उनका बेटा आत्महत्या नहीं कर सकता है गलतीवश उससे गोली चल गई होगी। दूसरी तरफ पुलिस का कहना है कि जांच में स्पष्ट हो गया है कि रोहित के कमरे में जो रिवाल्वर मिली है उसका लाइसेंस उसके पिता तेज बहादुर के नाम है।
विज्ञापन


हालांकि पुलिस यह भी जांच कर रही है कि रिवाल्वर रोहित यादव के पास कैसे पहुंची। 21 वर्षीय रोहित यादव की गोली लगने से हुई मौत के बाद पुलिस ने शुक्रवार को पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

अस्पताल में उमड़ा पूरा गांव

former bsf constable tej bahadur yadav's son rohit found dead in rewari
तेज बहादुर

तेज बहादुर यादव जिला महेंद्रगढ़ के राता कलां गांव के रहने वाले हैं। बीएसएफ में नौकरी के बाद से शहर के कालाका रोड स्थित सरस्वती विहार में ही अपना मकान बनाकर रहे हैं। जनवरी 2017 में खराब खाने को सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद तेज बहादुर चर्चा में आए थे।

 गुरुवार रात को जैसे ही उनके पुत्र की गोली लगने से हुई मौत का समाचार मिला तो परिजन और उनके गांव के लोग रात को ही रेवाड़ी पहुंच गए थे। वहीं शुक्रवार सुबह जब रोहित यादव के शव का पोस्टमार्टम प्रारंभ हुआ तब अस्पताल परिसर में गांव के बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। 

 इकलौते बेटे की हुई मौत से परिवार पर भी दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। तेज बहादुर कुंभ में प्रयाग गए थे जबकि उनकी पत्नी शर्मिला कंपनी में ड्यूटी पर गई थी। जब वे शाम को पहुंची तो उनको बेटे रोहित यादव का कमरा अंदर से बंद मिला। जब पुलिस को बुलाकर कमरे का दरवाजा तोड़ा गया रोहित का गोली लगा शव मिला था।

शव का बोर्ड द्वारा पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया है। फिलहाल सभी एंगल से मामले की जांच की जा रही है। आत्महत्या से भी इनकार नहीं किया जा सकता है लेकिन परिजनों ने कहा है कि वह आत्महत्या नहीं कर सकता है। - दिनेश कुमार, जांच अधिकारी, मॉडल टाउन थाना प्रभारी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed