{"_id":"5d6921c48ebc3e93cd6698d1","slug":"former-army-chief-vp-malik-big-statement-on-article-370","type":"story","status":"publish","title_hn":"कारगिल हीरो जन. वीपी मलिक बोले-अनुच्छेद 370 हटाना सही फैसला, अब सतर्क रहना होगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कारगिल हीरो जन. वीपी मलिक बोले-अनुच्छेद 370 हटाना सही फैसला, अब सतर्क रहना होगा
Fri, 30 Aug 2019 07:32 PM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लुधियाना (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लुधियाना (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Fri, 30 Aug 2019 07:32 PM IST
विज्ञापन
पूर्व सेना प्रमुख वीपी मलिक
- फोटो : (फाइल फोटो)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू कश्मीर से अनुच्छेद 370 के प्रावधानों को हटाना केंद्र सरकार का एक बेहतरीन फैसला है। इस फैसले से विश्व समुदाय में भारत की छवि मजबूत हुई है। वही देश की उन्नति में भी यह सहायक साबित होगा। यह बात पूर्व सेना प्रमुख वीपी मलिक ने पंजाब के लुधियाना में कही। मैनेजमेंट एसोसिएशन की तरफ से एक सेमीनार विशेष तौर पर अनुच्छेद 370 हटाने पर आयोजित किया गया था।
विज्ञापन
कारगिल युद्ध के दौरान सेना प्रमुख रहे वीपी मलिक ने कहा कि जम्मू कश्मीर के विकास के लिए इस तरह का कड़ा कदम उठाया जाना जरूरी था लेकिन अब सरकार को सतर्क रहने की जरूरत है। छटपटाया पाकिस्तान इस फैसले पर कोई प्रतिक्रिया दे सकता है। हालांकि सरकार ने फैसला लेने से पहले सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं।
विज्ञापन
इस फैसले के लिए केंद्र की मोदी सरकार बधाई की पात्र है। एक स्पष्ट बहुमत वाली सरकार होने के कारण ही यह फैसला लिया जा सका है। इससे केवल देश नहीं बल्कि कश्मीर में भी विकास होगा। जम्मू कश्मीर में रोजगार के अवसर बढ़ेंगे।
विज्ञापन
टेक्सटाइल, फूड प्रोसेसिंग, हैंडलूम, टूरिज्म सहित कई तरह के व्यवसाय भी बढ़ेंगे। इसके साथ ही यहां के विकास के लिए सरकार पहले से अधिक जोर लगाएगी। इस मौके पर एसोसिएशन प्रधान कमल वढेरा, अनिल कुमार, डॉ संदीप कपूर, कैप्टन वीके स्याल, अनिल कुमार और डीपी गुलेरिया मौजूद थे।