फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   former army chief JJ Singh Joins SAD, fight against Captain amarinder singh

जरनल जेजे सिंह शिअद में शामिल, अमरिंदर बोले- कैप्टन से हारेंगे

Sat, 07 Jan 2017 08:04 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sat, 07 Jan 2017 08:04 PM IST
विज्ञापन
former army chief JJ Singh Joins SAD, fight against Captain amarinder singh
JJ Singh Joins SAD - फोटो : अमर उजाला
पूर्व थल सेना अध्यक्ष जनरल जे.जे. सिंह ने आज चंडीगढ़ में आधिकारिक तौर पर शिरोमणी अकाली दल ज्वाइन कर ली है। पंजाब के डिप्टी सीएम सुखबीर सिंह बादल ने उन्हे अकाली दल में शामिल कराया है। 
विज्ञापन


बता दें कि जनरल जे जे सिंह (रिटायर्ड) पटियाला विधानसभा सीट से कांग्रेस के कैप्टन अमरिंदर सिंह के खिलाफ शिरोमणि अकाली दल के टिकट पर चुनाव लड़ सकते हैं। जनरल जोगिन्दर जसवंत सिंह हिन्दुस्तान की फ़ौज के पहले सिख सेना प्रमुख थे। 
विज्ञापन


ऐसे में अब विधानसभा चुनाव में पंजाब की हॉट सीट पटियाला शहरी में मुकाबला बेहद रोचक होने के आसार हैं। कैप्टन अमरिंदर सिंह के लिए आसान माने जाने वाली इस सीट पर अब मुकाबला बेहद कठिन होता लग रहा है। यहां शिरोमणि अकाली दल की ओर से पूर्व थल सेना अध्यक्ष जनरल जे.जे. सिंह के उतरने की तैयारी से पूरे राज्य में राजनीति गर्मा गई है। इसी के साथ जनरल सिंह और कैप्टन  सिंह में जुबानी जंग भी शुरु हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पहली बार 'कैप्टन' से हारेगा 'जनरल'

former army chief JJ Singh Joins SAD, fight against Captain amarinder singh
'पहली बार कैप्टन से हारेगा जनरल' - फोटो : File Photo
पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कहा है कि सेना के इतिहास में यह पहली बार होगा कि एक कैप्टन एक जनरल को हराएगा। बता दें कि अमरिंदर सिंह पटियाला से अकाली दल के भावी उम्मीदवार पूर्व सेना प्रमुख जनरल जेजे सिंह को हराने की बात कर रहें हैं। 

शुक्रवार को एक बार फिर कैप्टन ने आम आदमी पार्टी के नेता अरविंद केजरीवाल को विधानसभा चुनाव में उनके खिलाफ चुनाव लड़ने की चुनौती दी है। उन्होंने कहा कि वह केजरीवाल को राज्य के किसी भी विधानसभा क्षेत्र से चुनाव हराने को तैयार हैं। कैप्टन अमरिंदर पूर्व अकाली मंत्री रणजीत सिंह बलियान के पारिवारिक सदस्यों के अलावा, बड़ी संख्या में आप वर्करों व अन्यों की कांग्रेस में शमूलियत का एलान करने के अवसर पर पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। 

उन्होंने इस बात से इंकार किया कि टिकटों में हुई देरी का असर पंजाब कांग्रेस के उम्मीदवारों के प्रचार पर पड़ेगा। उन्होंने कहा कि अभी चुनाव को बहुत समय बाकी है, जो 4 फरवरी को होने हैं। हालांकि, उन्होंने इस बात पर अफसोस जताया कि पार्टी के जयपुर सेशन में हुए फैसले के मुताबिक टिकट का एलान चुनाव से छह माह पूर्व नहीं हो सका। कैप्टन ने स्पष्ट किया कि पार्टी की अंतिम सूची 9 जनवरी को जारी होने की संभावना है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed