पूर्व सेनाध्यक्ष जनरल वीपी मलिक का बड़ा बयान, 'जम्मू-कश्मीर के हालात आज भी हैं चिंताजनक'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कारगिल युद्ध के हीरो और पूर्व सेनाध्यक्ष जनरल वीपी मलिक ने जम्मू कश्मीर की हालात को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि जम्मू-कश्मीर के हालात आज भी चिंताजनक है, इसके लिए सरकार के अलावा सभी राजनीतिक दलों को भी गंभीरता से मंथन करने की आवश्यकता है। हालांकि उन्होंने उम्मीद जताई कि कुछ समय बाद वहां के हालात में सुधार आएगा।
कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में शुक्रवार को अपनी बात कार्यक्रम में छात्रों के सवालों के जवाब में उन्होंने ये विचार व्यक्त किए। जम्मू कश्मीर को लेकर एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहाकि वहां के बिगड़े हालात पाकिस्तान की भारत विरोधी नीतियों का परिणाम है। सेना के दबाव में पाकिस्तान सरकार ने ऐसी धारणा बना ली है कि उनके देश को भारतीय सेना से खतरा है। जबकि ऐसा नहीं है।
सेना के 19वें अध्यक्ष रहे जनरल वीपी मलिक ने कहाकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी व मनमोहन सिंह ने कश्मीर में हालात सामान्य बनाने के लिए पाकिस्तान के साथ संबंध बेहतर बनाने के प्रयास किए। इसके बावजूद आज तक इस संकट के कोई ठोस परिणाम नहीं निकल पाए। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने जनरल मलिक से जम्मू कश्मीर, सर्जिकल स्ट्राइक, भारतीय सेना में संभावनाएं, कारगिल युद्ध, ड्रोन तकनीक का सेना में प्रयोग, युद्ध तैयारियों के लिए इजरायल की रणनीति सहित कई गंभीर विषयों पर सवाल पूछे।
हालांकि सर्जिकल स्ट्राइक सहित कई विषयों पर वो चर्चा से बचते रहे। उन्होंने बताया कि सेना ड्रोन के जरिये दुश्मन की हरकतों पर नजर रखती है लेकिन अभी इससे दुश्मन पर वार नहीं कर सकते। सेना ऐसी मिसाइल बना सकती है, जिसे ड्रोन पर तैनात किया जा सके और दुश्मन पर हमला भी किया जा सके। उन्होंने विद्यार्थियों को नेतृत्व क्षमता विकसित करने के टिप्स दिए तो वहीं किसी भी प्रकार का तनाव छोड़ वर्तमान में खुशी से जीने व मन से हर कार्य करने का आह्वान किया।