फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Former Army Chief General VK Singh on jammu attack

आर्मी स्टेशन पर हुए हमले पर पूर्व सेनाध्यक्ष का बयान, बोले- हर नागरिक को भारतीय बनना होगा

Sat, 10 Feb 2018 07:18 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, उकलाना (हिसार)
ब्यूरो/अमर उजाला, उकलाना (हिसार) Updated Sat, 10 Feb 2018 07:18 PM IST
विज्ञापन
Former Army Chief General VK Singh on jammu attack
आर्मी स्टेशन पर हुए फियादीन हमले पर बोले पूर्व सेनाध्यक्ष जनरल वीके सिंह
विदेश राज्यमंत्री और पूर्व सेनाध्यक्ष जनरल वीके सिंह ने कहा कि आर्मी स्टेशन पर हुए फियादिन हमले को लेकर पूछे गए सवाल पर कहा कि जब तक देश में विघटन की ताकतें सक्रिय रहेंगी, तब तक देश में सीमापार और अंदर से आतंकी वारदात होती रहेंगी।
विज्ञापन


 इन ताकतों को खत्म करने के लिए प्रत्येक भारतीय से धर्म, सांप्रदायिक, जाति और वर्ग की भावना का त्याग करके सरकार का साथ देना होगा। प्रत्येक नागरिक को भारतीय बनना होगा। भारतीय युवाओं के विदेशों में फंसे होने के सवाल पर उन्होंने कहा कि वर्तमान केंद्र सरकार ने लगभग साढ़े तीन साल के कार्यकाल में विदेश में फंसे 90 हजार से ज्यादा देशवासियों को बचाया है।
विज्ञापन


देशवासियों को हमारे अपने लोग ही ठगते हैं। कुछ लालची लोग दूसरों को सब्जबाग दिखाकर उनसे पैसे ऐंठते हैं। गलत तरीके से उन्हें दूसरे देशों में भिजवाते हैं, जहां जाकर वे फंस जाते हैं। इसके बाद शोषण का शिकार होते हैं। हमें ऐसे लोगों से बचकर रहना चाहिए  अनधिकृत व्यक्तियों के झांसे में नहीं आना चाहिए। यदि कोई व्यक्ति ऐसे गलत कार्य करता है तो उसकी शिकायत पुलिस व विदेश मंत्रालय को भी दें, ताकि उनके खिलाफ कार्रवाई की जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


युवा अपने कौशल को विकसित करें। देश में उनके लिए अपार अवसर हैं। देशहित की भावना मन में रखकर देश के लिए कार्य करें तो कोई देश भारत का मुकाबला नहीं कर सकता है। देश में न तो अच्छे युवाओं की कमी है और न ही काम की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed