फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   former Akali minister Raghbir Singh, six notice, Punjab news

पूर्व अकाली मंत्री की जमीन होगी कुर्क, रिकवरी के लिए कोठी पर लगाए 6 नोटिस

Fri, 29 Dec 2017 09:40 AM IST
महेश कुमार/अमर उजाला, कपूरथला(पंजाब)
महेश कुमार/अमर उजाला, कपूरथला(पंजाब) Updated Fri, 29 Dec 2017 09:40 AM IST
विज्ञापन
former Akali minister Raghbir Singh, six notice, Punjab news
Kapurthala News
पूर्व अकाली मंत्री रघबीर सिंह से रकम वसूली के लिए बैंक कर्मियों ने जमीन कुर्क करने के लिए नोटिस चस्पा कर दिया है। सहकारी सभाओं के सहायक रजिस्ट्रार मलकीत राम की ओर से लगभग 1.35 करोड़ रुपये की रकम वसूली के लिए 15 डिफाल्टरों को जमीन कुर्की के नोटिस जारी किए हैं।
विज्ञापन


बैंक कर्मियों ने रघबीर सिंह व उसके बेटे गुरप्रताप सिंह के नाम पर छह नोटिस गांव होठियां स्थित कोठी में चस्पा कर दिए हैं। इनमें बैंक ने कुल 90 लाख रुपये की वसूली के कुल 10 केसों में से छह केस की 52.53 लाख रुपये के जमीन कुर्क करके रिकवर किए जाने हैं। फिलहाल नोटिस पीरियड में 15 जनवरी तक का समय दिया गया है। बता दें कि बैंक ने अपनी डिफाल्टर सूची में पहले ही बैंक के नोटिस बोर्ड पर उनका नाम लगाया हुआ है।
विज्ञापन


करीब एक सप्ताह पहले दी कपूरथला प्राइमरी सहकारी खेतीबाड़ी विकास बैंक लिमिटेड (पीएडीबी) माल रोड के मैनेजर गुरप्रेम पाल ने बैंक कर्मियों को साथ लेकर पूर्व अकाली मंत्री रघबीर सिंह से छह लोन केसों की करीब 63 लाख और उनके पुत्र गुरप्रताप सिंह के चार लोन केसों की करीब 27 लाख रुपये की डिफाल्टिंग अमाउंट की रिकवरी के लिए गांधीगिरी का सहारा लेकर गांव होठियां में मंत्री की कोठी के बाहर शांत ढंग से पांच घंटे तक धरना दिया गया था। लेकिन पूर्व अकाली मंत्री की ओर से रकम वापसी के लिए बैंक से कोई संपर्क नहीं किया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

वसूलने हैं 90 लाख रुपये

former Akali minister Raghbir Singh, six notice, Punjab news
Kapurthala News
इस पर वीरवार को सहकारी सभा कपूरथला के सहकारी रजिस्ट्रार मलकीत राम ने कुल डिफाल्टरों की जमीन कुर्की के 15 नोटिस जारी किए। इनमें चार नोटिस से पूर्व अकाली मंत्री से 35.45 लाख और दो उनके पुत्र गुरप्रताप सिंह से 17.08 लाख की रकम वसूली के शामिल हैं। बैंक कर्मियों की ओर से 15 जनवरी की समय सीमा निर्धारित कर नोटिस गांव होठियां स्थित मंत्री की कोठी के बाहर चस्पा कर दिए गए हैं। जबकि 9 नोटिस डिफाल्टरों को भेजे हैं।

रकम से डिफाल्टिंग अमाउंट रिकवर होगा
पीएडीबी के मैनेजर गुरप्रेम पाल ने जमीन कुर्की के नोटिस चस्पा करने की पुष्टि करते हुए बताया कि 15 जनवरी के बाद रकम वसूली के लिए पूर्व अकाली मंत्री की गांव बुद्दोवाल व गांव होठियां की करीब छह किल्ले जमीन कुर्क करने के नीलामी की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।

इस नीलामी से मिली रकम से डिफाल्टिंग अमाउंट रिकवर की जाएगी। नोटिस जारी होने के बाद दो डिफाल्टरों ने बैंक को करीब छह लाख रुपये की राशि के चेक जमा करा दिए हैं। उन्होंने बताया कि रकम रिकवरी के लिए डिफाल्टरों के घरों के बाहर धरना का दौर जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed