फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Former Air Force Chief and Army Chief paid tribute to the martyrs

विजय दिवसः पूर्व एयरफोर्स प्रमुख बीएस धनोआ व आर्मी चीफ ने शहीदों को किया नमन, श्रद्धांजलि दी

Tue, 17 Dec 2019 01:03 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Tue, 17 Dec 2019 01:03 AM IST
विज्ञापन
Former Air Force Chief and Army Chief paid tribute to the martyrs
पूर्व एयरफोर्स चीफ ने शहीदों को दी श्रद्धांजलि।

सोमवार को विजय दिवस के अवसर पर वेस्टर्न कमांड चंडीमंदिर में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर एयरफोर्स के पूर्व एयर चीफ मार्शल बीएस धनोआ, पूर्व आर्मी चीफ जनरल वीपी मलिक समेत अन्य अफसर गण, जवान व उनके परिजन मौजूद रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता वेस्टर्न कमांड चंडी मंदिर के जीओसी-इन-सी लेफ्टिनेंट जनरल आरपी सिंह ने की।

विज्ञापन


इस कार्यक्रम में पश्चिमी कमान स्थित ‘वीर स्मृति’ वार मेमोरियल पर शहीदों के बलिदान को याद करते हुए उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए गए। इस मौके पर वीरों की शूरवीरता के बारे में भी जानकारी दी गई। बताया गया कि विजय दिवस 1971 के भारत-पाक युद्ध में देश की जीत की याद दिलाता है, जिसमें पश्चिमी कमान ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। 
विज्ञापन


यह युद्ध 03 से 16 दिसंबर 1971 तक लड़ा गया था। यह सैन्य इतिहास के सबसे तेज और सबसे छोटे अभियानों में से एक है। जिसमें भारतीय सेना द्वारा किए गए तेज अभियान के परिणामस्वरूप नए राष्ट्र का जन्म हुआ और इसमें दुश्मन के 93000 जवानों को कैदी बनाया गया था। युद्ध में भारतीय सेना के सामने दुश्मनों ने आत्मसमर्पण कर दिया। जिसके फलस्वरूप बांग्लादेश का उदय हुआ था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed