फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   formar mp jagmeet brar compared arvind kejriwal with father of nation mahatma gandhi

जगमीत बराड़ ने देखिए ये किससे कर दी केजरीवाल की तुलना?

Tue, 06 Sep 2016 10:14 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Tue, 06 Sep 2016 10:14 PM IST
विज्ञापन
formar mp jagmeet brar compared arvind kejriwal with father of nation mahatma gandhi
जगमीत बराड़ - फोटो : अमर उजाला
पूर्व सांसद जगमीत बराड़ ने आम आदमी पार्टी ज्वॉइन तो नहीं की, लेकिन उन्होंने केजरीवाल के बारे में कुछ ऐसा कहा सुनकर सब हैरान रह गए। दरअसल, उन्होंने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी से दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की तुलना कर दी। उन्होंने कहा कि तीन साल पहले उन्होंने ट्विट किया था कि उन्होंने महात्मा गांधी को नहीं देखा, पर केजरीवाल के रूप में देश को गांधी मिल गया है।
विज्ञापन


राजनीति में केजरीवाल एक मसीहा केरूप में आए हैं। जगमीत बराड़ चंडीगढ़ प्रेस क्लब में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में बोल रहे थे। यहां उन्होंने पार्टी का दामन तो थाम लिया, लेकिन आप ज्वाइन नहीं की। बल्कि, अपने पंजाब लोक हित अभियान की ओर से आप को समर्थन दिया है। बराड़ लंबे समय से आप की शान में कसीदे पढ़ते आ रहे हैं।
विज्ञापन


कांग्रेस में रहते हुए भी उन्होंने आप के पक्ष में कई ट्वीट किए थे। कई बार उनकी आप में जाने की अटकलें भी लगी थीं। लेकिन वह आप में नहीं जा सके। आखिर दोनों पक्षों के बीच सहमति बनी और बराड़ ने आप के साथ चुनावी गठबंधन कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

आप ने पहली बार लिया किसी का समर्थन

formar mp jagmeet brar compared arvind kejriwal with father of nation mahatma gandhi
जगमीत बराड़ - फोटो : अमर उजाला
यह पहला मौका है जब आप ने चुनाव से पहले किसी का समर्थन लिया है। पीपुल्स कन्वेंशन सेंटर में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में बराड़ और आप नेताओं ने इसका एलान किया। पंजाब प्रभारी संजय सिंह ने कहा कि आप पर जब भी हमला हुआ बराड़ ने उसका विरोध किया।

उन्होंने सिर्फ पंजाब के मुद्दों के आधार पर पार्टी को समर्थन दिया है। बराड़ ने कहा कि पंजाब के पावन मुद्दों पर यह पावन गठबंधन है। वह भरोसा दिलाते हैं कि पंजाब लोक हित अभियान के वॉलंटियर पार्टी के साथ चलेंगे। बराड़ ने बताया कि इस गठबंधन केलिए पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने केजरीवाल से बात की थी, जिसके बाद गठबंधन का फैसला हुआ।

पंजाब के सह-प्रभारी जरनैल सिंह ने कहा कि बराड़ ने पंजाब को बचाने के लिए यह फैसला लिया है। इस मौकेपर सूबा कन्वीनर गुरप्रीत घुग्गी, सांसद भगवंत मान, कंवर संधू, हिम्मत शेरगिल, बलजिंदर कौर भी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed